तीन दशक बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब एक बार फिर साधना में लीन हो गए हैं। केदारनाथ धाम की ध्यान गुफा में उन्हें ऐसे देखकर हर कोई हैरान है। इससे पहले पीएम मोदी ने 80 के दशक में गरुड़चट्टी में डेढ़ माह तक साधना की थी। तब वे हर रोज यहां से केदारनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन व जलाभिषेक करते थे।
2 of 7
साधना में लीन पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी दोपहर बाद वे नवनिर्मित ध्यान गुफा में ध्यान लगाने बैठ गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी देर शाम को ध्यान गुफा से केदारनाथ मंदिर में पहुंचेंगे और यहां बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल होंगे।
3 of 7
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों के बारे में शासन व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर से धाम में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिनंदन भी किया। दोपहर बाद डेढ़ बजे पीएम ध्यान गुफा में पहुंचे। खास बात यह है कि यह ध्यान उन्होंने यहां भारतवर्ष की सुख-समृद्धि के लिए किया है।
4 of 7
पुजारियों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्रात: 9 बजकर 43 मिनट पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव सहित अन्य आला अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की। हेलीपैड से प्रधानमंत्री पांच सौ मीटर पैदल चलकर मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश करने के उपरांत बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
5 of 7
भगवान केदारनाथ की पूजा करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
यहां उनके तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी ने उन्हें पूजा का संकल्प कराया। इस दौरान 20 मिनट में बाबा केदार की तीन लघु पूजाएं की। बाबा के स्वयंभू लिंग को नमन करते हुए मत्था टेका और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के उपरांत वे मंदिर से बाहर आए और भक्ति व आध्यात्मक से परिपूर्ण होकर परिसर में मौजूद नंदी महाराज के सामने सिर झुकाकर नमन किया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री ने मंदिर की एक परिक्रमा की।