फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव 2022: देहरादून में पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, बांटे जा रहे तीन लाख निमंत्रण पत्र, तस्वीरें

Thu, 02 Dec 2021 09:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Dehradun Visit: Bjp Leaders Distribute 3 lakh Invitation For PM Modi Rally Photos
पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी में जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में चार दिसंबर को होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों को देहरादून तलब किया और उन्हें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया है। 

भाजपा ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। पहली बार पार्टी मोदी की रैली में लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, पार्टी के तीनों महामंत्रियों को पहले ही जिम्मेदारी दी गई है।

PM Modi Dehradun Visit: चार दिसंबर को बदले रहेंगे शहर के ट्रैफिक रूट, ये रहेगी व्यवस्था

वे लगातार बैठकें कर रहे हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। तीन लाख निमंत्रण पत्र बांटने का लक्ष्य है। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के अभियान पर हैं।

PM Narendra Modi Dehradun Visit: Bjp Leaders Distribute 3 lakh Invitation For PM Modi Rally Photos
पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी में जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी के मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक ली और रैली की तैयारियों को लेकर फीड बैक लिया। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ जुटने के निर्देश दिए।

PM Narendra Modi Dehradun Visit: Bjp Leaders Distribute 3 lakh Invitation For PM Modi Rally Photos
पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी में जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पार्टी ने प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्रचार अभियान छेड़ा है। सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर और नुक्कड़ नाटक को प्रचार का प्रमुख माध्यम बनाया गया है। देहरादून शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी प्रमुख नेताओं के पोस्टरों से पट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Dehradun Visit: Bjp Leaders Distribute 3 lakh Invitation For PM Modi Rally Photos
पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी में जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की रैली को भव्य बनाने में जुटी भाजपा को मौसम में आए बदलाव और कोविड के बढ़ते मामलों ने भी चिंता में डाला है। कोरोना के नए ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Dehradun Visit: Bjp Leaders Distribute 3 lakh Invitation For PM Modi Rally Photos
पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी में जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। इतनी बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के बीच कोविड गाइडलाइन का पालन कराना आसान नहीं होगा। अचानक बारिश का मौसम बनने से भी भाजपा की चिंता बढ़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed