फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर्षिल में जवानों संग दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, नेलांग घाटी में होंगे सेना प्रमुख

Tue, 06 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi and Army chief Bipin Rawat will celebrate Diwali 2018 with itbp soldiers
पीएम नरेंद्र मोदी/ आर्मी चीफ बिपिन रावत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार हर्षिल घाटी में सेना के जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वहीं आर्मी चीफ बिपिन रावत भी नेलांग घाटल पहुंचकर आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों में हौंसला भरेंगे। इसके बाद वे हर्षिल भी जाएंगे। पीएम सुबह दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे जवानों संग दिवाली मनाएंगे।

PM Narendra modi and Army chief Bipin Rawat will celebrate Diwali 2018 with itbp soldiers
केदारनाथ का दौरा करते अधिकारी

सात नवंबर को पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे की तैयारियों की शासन स्तर पर समीक्षा की गई। पीएम मोदी का विमान कल सुबह नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर मंगलवार को सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर वीआईपी हेलीपैड पर ट्रायल लैडिंग करेगा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए धाम में 11 आईपीएस अधिकारी, 10 सीओ सहित अन्य सुरक्षा जवान पहुंच चुके हैं। 

PM Narendra modi and Army chief Bipin Rawat will celebrate Diwali 2018 with itbp soldiers
केदारनाथ का दौरा करते अधिकारी

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री के दो घंटे के प्रवास के दौरान धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के अलावा नव निर्माण का निरीक्षण शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra modi and Army chief Bipin Rawat will celebrate Diwali 2018 with itbp soldiers
snowfall in uttarakhand

मंदिर से कुछ दूरी पर निर्मित एकांतवास गुफा, सौंदर्यीकरण कार्य और नदियों के साथ निर्मित नए यात्री पथ के बारे में पीएम को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मंदिर के पिछले हिस्से पर होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के प्लान से भी अवगत करवाया जाएगा। बीते शनिवार को हुई भारी बर्फबारी के चलते केदारपुरी सफेद चादर ओढ़े लकदक है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का कैसे निरीक्षण व आकलन करेंगे, इसे लेकर चर्चा जोरों पर हैं। भले ही प्रशासन उन स्थानों की बर्फ साफ कराने में जुटा है, जहां पीएम मोदी जा सकते हैं।   

विज्ञापन
PM Narendra modi and Army chief Bipin Rawat will celebrate Diwali 2018 with itbp soldiers
बर्फबारी

स्थिति यह है कि वीआईपी हेलीपैड से मंदिर व संगम तक बर्फ काटकर दो फीट का रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा पूरी केदारपुरी ने सफेद चांदी की चादर ओढ़ी है। तेज धूप में यह बर्फ यहां तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों व जवानों के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है। इन हालातों में उत्तराखंड शासन, रुद्रप्रयाग प्रशासन व पुलिस के आला अफसरों को चिंता सता रही है कि 7 नवंबर को पीएम मोदी यहां पहुंचकर कैसे पुर्ननिर्माण कार्यो का निरीक्षण करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed