फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी को भा गए मंडुवे के बिस्कुट, 'मन की बात' में जमकर की इस अनोखे प्रयास की तारीफ

Mon, 30 Apr 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Apr 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Pm modi praises uttarakhand mandua Biscuits in mann ki baat program
नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के इस उत्पाद से बनी ये अनोखी डिश खूब भा गई। मन की बात में उन्होंने देश के किसानों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत भी बताया।

Pm modi praises uttarakhand mandua Biscuits in mann ki baat program
mandua

पहाड़ों में उत्पादित मोटे अनाज मंडुवा, चौलाई, मक्का व जौ से बिस्कुट बनाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर बागेश्वर जिला के मुनार गांव की महिलाओं ने आजीविका के लिए एक मिसाल पेश की है। मां चिल्ठा आजीविका सहकारिता समूह बनाकर गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मोटे अनाज से प्रति माह 2000 पैकेट बिस्कुट तैयार कर रही हैं। इससे महिला समूह को सालाना 10 से 15 लाख की आमदनी प्राप्त हो रही है। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने इन महिलाओं के प्रयासों की तारीफ कर इसे देश के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

Pm modi praises uttarakhand mandua Biscuits in mann ki baat program
mandua

बागेश्वर जिला के अंतर्गत कपकोट तहसील के मुनार गांव की महिलाओं ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से मां चिल्ठा सहकारिता समूह का गठन किया। इस समूह की महिलाओं ने गांव में ही बिस्कुट बनाने की फैक्ट्री लगाई। किसानों से मंडुवा, चौलाई, मक्का खरीदकर वेल्यू एडिशन के जरिये बिस्कुट तैयार किया। बाजार में बिस्कुट मार्केटिंग हिलांस ब्रांड के नाम से की जा रही है। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास परिषद (आईफेड) की ओर से मार्केटिंग व पैकेजिंग में समूह के उत्पाद को पहचान दिलाई।  बागेश्वर, गरुड़, कोसानी, अल्मोड़ा में बिस्कुट की मार्केटिंग के लिए आउटलेट खोले गए। इसके साथ ही प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी मंडुवे व चौलाई से बने बिस्कुट की सप्लाई हो रही है। पहले जहां चौलाई 25 रुपये प्रति किलो बिकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm modi praises uttarakhand mandua Biscuits in mann ki baat program
mandua

वहीं आज किसानों को 50 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे हैं।  रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने मुनार गांव के महिलाओं के प्रयासों को देश के किसानों के लिए प्ररेणा स्रोत बताया। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के किसान मंडुवा, चौलाई, मक्का व जौ उत्पादन करते हैं। लेकिन बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। महिलाओं ने घाटा सहन न कर वेल्यू एडिशन कर अपने उत्पाद को बाजार में उतारा। मंडुवे में आयरन की मात्रा अधिक होने से गर्भवती महिलाओं के लिए ये बिस्कुट पोषाहार के समान है। प्रदेश के 50 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी इन बिस्कुटों की सप्लाई की जा रही है। बिस्कुट कारोबार से  महिलाएं सालाना 10 से 15 लाख की आय प्राप्त कर रही हैं। साथ ही 900 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया। इससे गांव से पलायन रुकेगा।

विज्ञापन
Pm modi praises uttarakhand mandua Biscuits in mann ki baat program
mandua

उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से महिला समूह का गठन कर उन्हें आजीविका की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के माध्यम से प्रदेश में 9810 उत्पाद समूह व 160 स्वायत्त सहकारिताओं का गठन किया गया। समूह के उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए हिलांस ब्रांड के नाम से पैकेजिंग व मार्केटिंग की गई। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में महिलाओं के उत्पाद की सराहना करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
-डी. सेंथिल पांडियन, सचिव कृषि, मुख्य परियोजना निदेशक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed