फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन गए नरेंद्र मोदी के सामने इस भारतीय ने पेश किया कुछ ऐसा कि PM बोले पड़े 'लाजवाब'

Sun, 10 Sep 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
pm modi praises an indian in china brics summit
BRICS

ब्रिक्स सम्मेलन में चीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक भारतीय ने कुछ ऐसा पेश किया कि पीएम मोदी उसकी तारीफ करते नहीं थके।


 

pm modi praises an indian in china brics summit
pm modi

ब्रिक्स सम्मेलन में चीन पहुंचे पीएम मोदी उत्तराखंड ‌‌‌स्थित टिहरी गढ़वाल में द्वारी गांव के सुरेश बेलवाल की बनायी चीनी खीर के फैन हो गए। सुरेश चीन के छेंग्दू शहर के 'तंदूरी' नामक रेस्टोरेंट में में कुक हैं। सुरेश यहां तीन साल से काम कर रहे हैं। जैसे ही पीएम मोदी ने सुरेश के हाथ ही बनाई चीनी खीर चखी वह 'लाजवाब' बोल पड़े। सुरेश बेलवाल (35) के पिता बनीता प्रसाद पेशे से किसान हैं और वह गांव में ही रहते हैं। सुरेश के दो बड़े भाई भी होटल व्यवसाय से ही जुड़े हुए हैं।

pm modi praises an indian in china brics summit
restaurant
एक हिंदी अखबार को बताते हुए सुरेश ने बताया कि कुकिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने भारत के कई रेस्तरां में काम किया और 2014 में वह चीन चले गए। सुरेश ने बताया कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उन्हें और तीन अन्य साथियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi praises an indian in china brics summit
brics
नाश्ते में प्रधानमंत्री को आलू चिप्स, समोसा और पनीर टिक्का परोसा गया। जबकि दोपहर के भोजन के लिए उनकी टीम ने भिंडी मसाला, बैंगन भरता, मिस्सी रोटी, प्लेन रोटी, दाल तथा फिरनी तैयार की। प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा पसंद आई फिरनी।
विज्ञापन
pm modi praises an indian in china brics summit
ब्रिक्स सम्मेलन - फोटो : Getty Images
फिरनी एक चीनी व्यंजन है, जो खीर के जैसा है। इसे चावलों को पीसकर तैयार किया जाता है। तब पीएम ने सुरेश को बुलाया और फिरनी तैयार करने की विधि भी पूछी। सुरेश ने बताया कि पीएम ने उनसे पूछा कहां के रहने वाले हो। इस पर उन्होंने बताया कि टिहरी गढ़वाल का तो मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed