फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार भगवान शिव के इस धाम में तीर्थयात्रियों को होंगे हिमखंडों के दर्शन, तस्वीरें...

Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims will watch Glacier and heavy snow in kedarnath Dham during char dham yatra 2019
केदारनाथ धाम में बने हिमखंड - फोटो : अमर उजाला

आगामी नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में इस बार बाबा के दर्शनों को आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग पर विशालकाय हिमखंडों के दर्शन भी होंगे। रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक कई जगहों पर विशालकाय हिमखंड फैले हुए हैं, जिन्हें काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। 

Pilgrims will watch Glacier and heavy snow in kedarnath Dham during char dham yatra 2019
केदारनाथ धाम में बने हिमखंड - फोटो : अमर उजाला

कई हिमखंड तो 45 फीट से अधिक लंबाई क्षेत्र में फैले हुए हैं। वर्ष 2015 में भी पैदल मार्ग पर 8 से 9 फीट बर्फ को काटकर रास्ता बनाया गया था। 11500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में इस बार भारी बर्फबारी हुई है। मंदिर परिसर से मंदिर मार्ग व समूची केदारपुरी 12 से 14 फीट बर्फ से ढकी है। 

Pilgrims will watch Glacier and heavy snow in kedarnath Dham during char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग भी भीमबली से केदारनाथ तक बर्फ से लकदक है। रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली से तक सात से अधिक ग्लेशियर जोन हैं। इन स्थानों पर पैदल मार्ग 30 से 45 फीट लंबाई में हिमखंड पसरे हुए हैं, जिन्हें पार करना आसान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilgrims will watch Glacier and heavy snow in kedarnath Dham during char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

अगर, कपाट खुलने तक भी मौसम साफ रहता है, तो तब भी यहां विशालकाय हिमखंड दिखेंगे। ऐसे में 9 मई से शुरू हो रही बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार मार्ग पर ग्लेशियर के साक्षात दर्शन होंगे और वे बर्फ को काटकर बनाए गए रास्ते के बीच से गुजरते हुए धाम पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Pilgrims will watch Glacier and heavy snow in kedarnath Dham during char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ

बीते 24 मार्च से डीडीएमए द्वारा बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। मजदूर वहां पहुंच गए हैं। विदित हो कि वर्ष 2015 में भी यात्रा के लिए लिनचोली से छानी कैंप तक कई स्थानों पर बर्फ को काटकर रास्ता तैयार किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed