भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के बाद पहली बार कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई जानकर हैरान है।
आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा में जहां तीर्थयात्रियों को आने में डर लगने लगा था वह डर भी अब खत्म होने लगा है। इसका साक्षात उदाहरण है इस साल तीर्थयात्रियों का रिकॉर्ड ।
कपाट खुले अभी एक माह ही हुआ है कि धाम में 2 लाख 88 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस आंकड़े पर गौर करें तो तीन साल का रिकॉर्ड इस बार टूट गया है।
3 मई से शुरू हुई बाबा केदार की यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 9439 3द्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इस दौरान पूरे प्रतिदिन पूरी सप्ताह 9 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
जबकि दूसरे सप्ताह दर्शनार्थियों के प्रतिदिन संख्या 11 हजार तक पहुंच गई थी। एक दिन तो 16 हजार से अधिक शिव भक्तों ने केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन किए थे। इधर, शनिवार को 6940 श्रद्वालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जिसमें 3441 पुरुष, 3271 महिलाएं और 228 बच्चे शामिल थे।