दिनभर तेज धूप के बाद शाम को राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। राजधानी में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
2 of 5
change climate
- फोटो : amarujala
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, तेज धूप और गर्मी आज फिर लोगों का पसीना निकालेगी। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में तेज धूप रहने का अनुमान है। हालांकि, शाम को बादल छाने और बारिश होने पर लोगों को राहत मिल सकती है।
3 of 5
raining
- फोटो : amarujala
बुधवार को राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप खिली रही। दोपहर में एक बार कुछ समय के लिए बादल आए, लेकिन कुछ देर बाद चले गए।
4 of 5
raining
- फोटो : amarujala
शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और एकाएक आसमान बादलों से ढक गया। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक रुक-रुककर बारिश होती रही। हवा और बारिश के चलते लोगों को दिनभर की गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री था, जो बुधवार को 34.4 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप छाई रहेगी। दोपहर बाद ज्यादातर स्थानों पर बादल छा सकते हैं। वहीं, हल्की से मध्यम बारिश भी होने का अनुमान है। बारिश से लोगों को दिनभर की गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। पहाड़ के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं।