फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, शवों को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम, तस्वीरें...

Tue, 26 Sep 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल  Updated Tue, 26 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Photos of dead bodies rescue after car accident in nainital
CAR ACCIDENT

सोमवार देर शाम भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही कार अन‌ियंत्रित होकर खाई में ग‌िर गई। खाई में ग‌िरते ही कार के पखच्चे उड़ गए। तस्वीरें देख‌िए...

Photos of dead bodies rescue after car accident in nainital
car accident

कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने किसी तरह खाई में उतरकर घायल को पहले पदमपुरी के अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

Photos of dead bodies rescue after car accident in nainital
car accident

धारी के तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि मारुति ईको कार संख्या यूके 04 एम-5814 सोमवार शाम करीब पांच बजे भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही थी तभी पनियाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलिक, पटवारी मोहम्मद शकील और पूरन गुणवंत समेत कई राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of dead bodies rescue after car accident in nainital
car accident solan

खोजबीन के दौरान कानपुर निवासी विनय सब्बरवाल गंभीर हालत में खाई में मिले। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि कार में विनय सब्बरवाल के अलावा नौकुचियाताल निवासी राजेंद्र निझावन पुत्र कुलभूषण और कानपुर के महेश विश्नोई मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राजेद्र और महेश की मौके पर ही मौत हो गई है। तहसीलदार ने बताया कि महेश कानपुर के स्वरूप नगर के रहने वाले थे और अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ यहां आए थे। 

विज्ञापन
Photos of dead bodies rescue after car accident in nainital
CAR ACCIDENT

हादसे के कुछ देर बाद अंधेरा होने से ग्रामीणों और राजस्व कर्मियों को खाई में उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद दो लोगों के शवों को खोजा जा सका लेकिन देर तक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण शवों को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका था। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ और दमकल की टीमें शवों के खाई से निकालने के प्रयास में जुटी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed