फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: सेना भर्ती के चलते ट्रेने फुल, ट्रेफिक जाम, युवाओं ने फुटपाथ पर गुजारी रात

Tue, 12 Sep 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
photos of army recruitment 2017 rally effect in dehradun
army

दून में सेना की भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं के दून पहुंचने से ट्रेनों और बसों में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। युवाओं की भीड़ के चलते खासकर महिलाएं और बच्चे परेशान रहे। वहीं ट्रेफ‌िक भी जाम रहा। इसके साथ ही युवाओं को फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ी।

photos of army recruitment 2017 rally effect in dehradun
army

दून में भर्ती के लिए रविवार से युवाओं के दून में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इससे रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी में भारी भीड़ रही। ट्रेन और बसों में भर्ती के लिए आए युवा लटकते देखे गए। वही पहले से सीट आरक्षित करने वाले लोगों को इससे परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे दून-काठगोदाम के लिए चलने वाली ट्रेन में एक महिला को सीट आरक्षित होने के बावजूद सीट नहीं मिल पाई। 

photos of army recruitment 2017 rally effect in dehradun
army

अपने छोटे बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन में महिला को काफी परेशानी उठानी पड़ी। महिला मामले की शिकायत के लिए पुलिस के पास पहुंची, लेकिन भारी भीड़ होने से वापस ट्रेन में नहीं बैठ पायी। वही अन्य यात्री भी पूरे दिन परेशान रहे। कुछ यही हाल आईएसबीटी का था। इसके अलावा परेड ग्राउंड से रायपुर, डोईवाला, जौलीग्रांट, बालावाला, मियावाला, गुलरघाटी आदि रूटों के लिए चलने वाली बसों में भी काफी भीड़ भाड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of army recruitment 2017 rally effect in dehradun
army

सेना भर्ती को लेकर सोमवार को शहर दिनभर जाम रहा। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाएं बेपटरी रहीं। जिसके कारण भर्ती को आए युवकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
photos of army recruitment 2017 rally effect in dehradun
army

शहर की यातायात व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई। सेना भर्ती को लेकर दून में हजारों की संख्या में युवक पहुंचे। पुलिस ने अलग से वाहनों की व्यवस्था की थी। लेकिन, युवकों की संख्या के सापेक्ष वे पर्याप्त नहीं थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed