चोटी कटने की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोटी कटवा का सच सामने आ गया है! कैमरे में चोटी काटते हुए सारी घटना कैद हो गई है। तस्वीरों में आप ही देख लीजिए कि ये सब कौन कर रहा है।...
चोटी कटने की घटनाएं सही हैं या अफवाह कि बहस के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चोटी कटवा कैद हो गया है। सीसीटीवी की बताई जा रही इस वीडियो में एक परछाई घर के आंगन में पढ़ रही एक बच्ची की चोटी काटती हुई दिख रही है, यह वीडियो सही है या किसी की शरारत, यह तो पता नहीं लेकिन इस दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में घर के आंगन में एक बच्ची पढ़ाई करती दिखाई दे रही है। जबकि घर के बाकी लोग अंदर हैं। इसी बीच एक परछाई घर के आंगन में आती हुई दिखाई देती है, जो किसी आदमी की प्रतीत हो रही है। आठवीं स्लाइड में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि कौन है वो जो ये कर रहा है।
अचानक से यह परछाई बच्ची के पास पहुंचती है और देखते ही देखते उसकी चोटी कटकर नीचे गिर जाती है। इसी बीच बच्ची को अपने साथ कुछ होने का अहसास होता है तो वो तुरंत सर के पीछे हाथ लगाती है।
जब उसे अपने बाल दिखाई नहीं देते तो वो तुरंत पीछे मुड़कर देखती है तो उसे जमीन पर अपने बाल पड़े दिखाई देते हैं। इसके बाद वो नीचे पड़े बाल उठाकर देखती है और अपने परिजनों को आवाज लगाती है।