फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phooldei 2023: देवभूमि में फूलों से सजी हर घर की दहलीज, बच्चों के साथ मंत्रियों ने भी मनाया उत्सव, तस्वीरें

Wed, 15 Mar 2023 12:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Mar 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Phooldei festival Celebration in Uttarakhand Children put flowers on threshold of houses Watch photos
उत्तराखंड में फूलदेई उत्सव - फोटो : अमर उजाला

फूलदेई के त्योहार को लेकर आज देवभूमि में उत्सव मनाया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक फूलदेई को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में गांव से शहर तक के बच्चों में आज खासा उत्साह है। ढोल-दमाऊं व अन्य वाद्ययंत्रों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।



वसंत ऋतु के आगमन को लेकर उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई मनाया जाने लगा है। यह उत्तराखंड का लोकपर्व है। इसमें छोटे बच्चे सुबह-सवेरे फूल लेकर लोगों की देहरियों पर रखते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। चैत्र मास की प्रथम तिथि को फूलदेई पर्व मनाया जाता है। फूलदेई त्योहार को फुलारी, फूल सक्रांति भी कहते हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इन दिनों पहाड़ों में जंगली फूलों की बहार रहती है।

फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी लोक संस्कृति जीवंत हुई। फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे फूल बरसाए। विधान सभा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों ने बच्चों से भेंट कर अपनी परंपरा से जुड़ने के लिए उत्साहवर्धन किया।

Phooldei festival Celebration in Uttarakhand Children put flowers on threshold of houses Watch photos
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने बच्चों के साथ मनाया फूलदेई उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा अध्यक्ष के साथ सभी ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं।
Phooldei festival Celebration in Uttarakhand Children put flowers on threshold of houses Watch photos
उत्तराखंड में फूलदेई उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी लोक परंपराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की भी जरूरत बतायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phooldei festival Celebration in Uttarakhand Children put flowers on threshold of houses Watch photos
फूलदेई - फोटो : अमर उजाला

लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की।

विज्ञापन
Phooldei festival Celebration in Uttarakhand Children put flowers on threshold of houses Watch photos
फूलदेई उत्सव 2023 - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक अनिल नौटियाल आदि ने बच्चों से भेंट की.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed