फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Petrol Crisis: टैंकरों के थमे चक्के, तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़...सड़कों पर लंबी कतार, तस्वीरें

Tue, 02 Jan 2024 02:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला उत्तराखंड
अमर उजाला उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jan 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Hit and Run Law: Petrol Crisis Crowd At Petrol Pumps, People Facing Problems Due To Strike
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

Uttarakhand Truck Drivers Protest : केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आज हड़ताल के दूसरे दिन ट्रांसपोर्ट की दिक्कत के साथ ही लोगों के सामने पेट्रोल की भी समस्या खड़ी हो गई है। पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।



मसूरी में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हुआ तो दूसरे पेट्रोल पंप पर भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह है कि पेट्रोल भरवाने के लिए  सड़क तक लंबी कतार लगी हुई है। रुड़की में थिथौला स्थित आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक चक्का जाम कर हड़ताल पर रहे। तीनों डिपो के चालकों के हड़ताल पर रहने से गढ़वाल मंडल में तेल और गैस का संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है।

थिथौला स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन में 150 से ज्यादा गाड़ियां गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन की सप्लाई करती है। इसी के बराबर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम में भी करीब 100 गाड़ियां राज्य में डीजल, पेट्रोल और कैरोसिन की सप्लाई करती है।

Hit and Run Law: Petrol Crisis Crowd At Petrol Pumps, People Facing Problems Due To Strike
हरिद्वार में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

थिथौला में भारत गैस का डिपो है। यहां पर भी करीब 100 गाड़ियां राज्य में एलपीजी की सप्लाई करती हैं।

Hit and Run Law: Petrol Crisis Crowd At Petrol Pumps, People Facing Problems Due To Strike
मसूरी के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने के बाद दूसरे पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

तीनों डिपो के चालक हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्का जाम कर हड़ताल पर चले गए हैं। चालकों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार इस नए कानून को रद्द करने का एलान नहीं करती, वह काम पर नहीं लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit and Run Law: Petrol Crisis Crowd At Petrol Pumps, People Facing Problems Due To Strike
टिहरी में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन - फोटो : amar ujala
चालकों के हड़ताल पर चले जाने से तीनों डिपो से तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।
विज्ञापन
Hit and Run Law: Petrol Crisis Crowd At Petrol Pumps, People Facing Problems Due To Strike
मसूरी पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

चालकों की हड़ताल इसी तरह जारी रही तो पूरे गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल, कैरोसिन का संकट गहरा सकता है।

ये भी पढ़ें...Hit And Run law Protest: उत्तराखंड में दूसरे दिन भी थमे ट्रक-ऑटो को पहिए, हड़ताल से परेशान लोग...यात्री बेबस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed