सलमान के साथ चमकेगा उत्तराखंड का एक और सितारा
एंड टीवी के टेलेंट हंट शो 'द वॉयस इंडिया' के विजेता उत्तराखंड के पवनदीप राजन जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्मों के रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे।
सलमान के साथ चमकेगा उत्तराखंड का एक और सितारा
पवनदीप को यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी की ओर से गाने के लिए तीन करोड़ रुपए का ऑफर मिला है। पवन वॉयस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब तक दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अमेरिका और जर्मनी में आयोजित कंसर्ट में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुका है।
सलमान के साथ चमकेगा उत्तराखंड का एक और सितारा
यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी के बैनर तले पवनदीप के गानों की एक अलबम ‘यकीन’ बाजार में भी आ चुकी है। उत्तराखंड में चंपावत के मूल निवासी और कुमाऊंनी लोकगायक सुरेश राजन के पुत्र पवनदीप राजन जहां महज तीन साल की उम्र से ही तबला वादन के क्षेत्र में नाम कमा चुके हैं।
सलमान के साथ चमकेगा उत्तराखंड का एक और सितारा
पवनदीप ईटीवी की ओर से आयोजित झूमिगो के विजेता बनने के साथ ही एंकरिंग भी कर चुके हैं। एंड टीवी के द वॉयस इंडिया ने उन्हें पूरे देश में खासी लोकप्रियता दिलाई है।
सलमान के साथ चमकेगा उत्तराखंड का एक और सितारा
पवनदीप की छोटी बहन ज्योति राजन ने जीटीवी की ओर से सारेगामापा लिटिल चैम्स के लिए पहले क्वालीफाइंग राउंड को पार कर लिया है। 12 वर्षीय ज्योति को भी गीत संगीत का शौक विरासत में ही मिला है। वह पवन को अपना आदर्श मानती हैं। (स्टोरीः सतीश जोशी ‘सत्तू’)