{"_id":"633e5022f9d7836ac573175b","slug":"pauri-bus-accident-house-of-bride-rachna-hustle-and-bustle-of-wedding-since-morning-there-silence-in-evening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोन की घंटी बजी और आई मनहूस खबर: नहीं था अंदेशा...घर तक ना पहुंचेगी बरात, दुल्हन के गांव तक न पहुंच सका दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन की घंटी बजी और आई मनहूस खबर: नहीं था अंदेशा...घर तक ना पहुंचेगी बरात, दुल्हन के गांव तक न पहुंच सका दूल्हा
Thu, 06 Oct 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान
महिपाल पटवाल/नरेश थपलियाल, अमर उजाला, पौड़ी/ कोटद्वार
महिपाल पटवाल/नरेश थपलियाल, अमर उजाला, पौड़ी/ कोटद्वार
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
बीरोंखाल ब्लॉक के कांडा मल्ला गांव की बेटी रचना के घर पर मंगलवार सुबह से शादी की चहल पहल थी। शादी के बाद पति के साथ अपने भविष्य के सपने बुन रही दुल्हन रचना को यह नहीं मालूम था कि उसके घर आने वाले बरातियों के साथ यह हादसा हो जाएगा और उसके घर तक बरात नहीं पहुंच पाएगी। जहां कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं वहां उसके घर ही नहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्राम प्रधान जितेंद्र पटवाल ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे कांडा मल्ला गांव में बरात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर थीं। बरातियों के स्वागत के लिए गांव के बाहर गेट सजाया गया था। दुल्हन रचना के घर को लड़ियों से सजाया गया था। हलवाई पकवान बनाने में व्यस्त थे। अपने कमरे में रचना शादी का जोड़ा पहनकर सजी खड़ी थी। तभी गांव के एक व्यक्ति के फोन पर घंटी बजी और एक मनहूस खबर आई।
दुल्हन रचना
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों को गांव से 500 मीटर पहले बरात की बस के खाई में गिरने और बरातियों के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। दूल्हा संदीप के सलामत होने की सूचना पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन बरात की बस में दूल्हे के परिजनों और अन्य बरातियों की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया।
दुल्हन का घर
- फोटो : अमर उजाला
बरात की तैयारी में लगे लोग कामकाज छोड़कर दुल्हन के आंगन में एकत्र हो गए तो कई लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दुल्हन देर रात तक दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन हालात ऐसे हो गए कि दूल्हा दुल्हन के गांव तक नहीं पहुंच सका। भीषण हादसे के बाद वह घायलों को अस्पताल पहुंचाकर अपने घर लौट गया। किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि बेटी के घर आने वाली बरात घर ही नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी बस हादसे के बाद दूल्हे के घर में मातम
- फोटो : अमर उजाला
ताछला गांव के आठ लोगों की जान गई
बीरोंखाल ब्लॉक के सिमड़ी में हुए बस हादसे में यमकेश्वर के ताछला गांव के आठ लोगों की जान चली गई। अधिकांश लोग परिवार की शादी में शामिल होने के लिए लालढांग पहुंचे थे और उसके बाद बरात के साथ कांडा गांव के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। गांव में छोटे बच्चे और महिलाएं ही हैं। बस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बीरोंखाल ब्लॉक के सिमड़ी में हुए बस हादसे में यमकेश्वर के ताछला गांव के आठ लोगों की जान चली गई। अधिकांश लोग परिवार की शादी में शामिल होने के लिए लालढांग पहुंचे थे और उसके बाद बरात के साथ कांडा गांव के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। गांव में छोटे बच्चे और महिलाएं ही हैं। बस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
पौड़ी बस हादसे के बाद दूल्हे के घर में मातम
- फोटो : अमर उजाला
सिमड़ी में हुए बस हादसे में ताछला गांव के चंद्रप्रकाश के परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। उनके परिवार से पुत्र सतीश, पुत्रवधू वर्षा, पोता अभ्यांश, दूसरा पुत्र अनिल और उसकी पत्नी अंजलि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लालढांग गए थे।