पासपोर्ट बनाने के लिए जहां काफी मशक्कत करनी पड़ती वहीं लोगों की मुश्किल यहां आसान हो गई। बिना किसी झंझट के पासपोर्ट बन गया। जानिए कैसे...
2 of 10
पासपोर्ट आफिस में पासपोर्ट बनवाने के लिए बैठे लोग....
- फोटो : amar ujala
पासपोर्ट मेले में शनिवार को आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक ही दिन में 440 आवेदकों के पासपोर्ट जारी होने की औपचारिकताएं पूरी कर रिकार्ड बन गया। शाम पांच बजे तक कार्यालय में भीड़भाड़ रही।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से शनिवार को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेला आयोजित किया था। मेले में पासपोर्ट बनवाने के लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन खोले गए थे।
मेले में 450 पासपोर्ट बनाए जाने का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष 450 लोगों ने आवेदन किए थे और सभी को शनिवार को अपाइंटमेंट दिया गया था। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र में सुबह नौ बजे से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
निर्धारित समय के हिसाब से शाम साढ़े पांच बजे तक पासपोर्ट बनाए जाने की औपचारिकताएं पूरी की गई। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि मेले में उत्तराखंड के सभी जिलों से 440 आवेदक पहुंचे थे। इनमें 212 आवेदक अकेले देहरादून जिले से थे।