शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में जब 401 यंग कैडेट्स सेना का हिस्सा बने तो उनका जोश और जज्बा देखने लायक था।
2 of 8
passing out parade ima dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वॉयर पर कदमताल करते हुए 401 भारतीय और मित्र राष्ट्रों के 53 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार किया।
3 of 8
passing out parade ima dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है।
4 of 8
passing out parade ima dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
कैडेट्स का शानदार कदमताल को दर्शक दीर्घा में बैठा हर कोई मंत्रमुग्ध नजरों से देखे जा रहा था। अंतिम पग भरते ही युवा सैन्य अधिकारियों पर आकाश से हेलीकॉप्टरों के जरिए पुष्पवर्षा की गई।
5 of 8
passing out parade ima dehradun
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
उप थल सेनाध्यक्ष ले. जन हीरा ने परेड की सलामी लेने के बाद यंग ऑफिसरों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आज चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में देश के सर्वश्रेष्ठ ऑफिसर देने वाले संस्थान के लिए भी चुनौती बढ़ी है।