देहरादून के विकासनगर में बाड़वाला-जुड्डो संपर्क मार्ग पर हथियारी के पास सोमवार को हुआ हादसा यूटिलिटी की बेलगाम रफ्तार की वजह से बताया जा रहा है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर जांच करने गई पुलिस अधिकारियों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में हादसे का यही कारण बताया है।
2 of 6
विकासनगर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मोड़ पर पैराफिट बनवाने के साथ साइन बोर्ड और रिफलेक्टर लगाने का सुझाव भी दिया गया है। इस हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लापता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने हादसे का संज्ञान लेकर मंगलवार को एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य और सीओ ट्रैफिक राकेश देवली को घटनास्थल पर भेजा था, ताकि हादसे का कारण साफ हो सके।
3 of 6
विकासनगर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी अपने साथ परिवहन विभाग की टीम भी ले गए थे। टीम ने अवलोकन करने के बाद देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दुर्घटना के समय यूटिलिटी तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यूटिलिटी सड़क से नीचे यमुना नदी में जा गिरी। मोड़ के पास किसी तरह का चेतावनी बोर्ड भी नहीं है। सुझाव दिया गया है कि घटनास्थल पर नदी किनारे पैराफिट बनाने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाना जरूरी है।
4 of 6
विकासनगर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को जल्द से जल्द साइन बोर्ड और रात के लिहाज से रिफ्लेक्टर लगाने को कहा है, ताकि भविष्य में इसकी पुनर्रावृत्ति ना हो। लोक निर्माण विभाग को पैराफिट बनाने को लिखा जा रहा है। वहीं, परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह ने बताया कि पूर्व में उक्त जगह पर कोई भी हादसा नहीं हुआ है। चालक के पास लाइसेंस है या नहीं इस बात की भी जांच की जा रही है।
5 of 6
विकासनगर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार को बरामद एक महिला और तीन पुरुषों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इनका हरिपुर यमुना नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि मृतकों की पहचान लाखीराम (28) पुत्र उणिया निवासी बनगांव थाना कैंपटी जिला टिहरी गढ़वाल, गेंदा (45) पुत्र केवलू, साइना (32) पत्नी गेंदा दोनों निवासी घणता तहसील चकराता और विक्की (23) पुत्र जगालू निवासी लावड़ी लाखामंडल चकराता के रूप में हुई है। वहीं, दीपक उर्फ छोटू पुत्र भरत लाल निवासी खरसौन नैनबाग टिहरी गढ़वाल और नवीन पुत्र अन्नो निवासी ग्राम दौरो लाखामंडल अब भी लापता हैं।