बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने ‘आक्रोश’ जताते हुए सीएम आवास कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शनकारियों को सीएम आवास से करीब दो किलोमीटर पहले हाथीबड़कला में ही रोक लिया। बाद में मौके से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्यकर्ता लौट गए। अब एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में आठ अगस्त को एनएसयूआई दिल्ली में प्रदर्शन करेगा।
बेरोजगारी के खिलाफ एनएसयूआई का सीएम आवास कूच, पुलिस ने पानी की बौछारों से रास्ते में ही रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता राजीव भवन में एकत्र हुए। राजधानी और आसपास के शहरों से काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें भूल गई है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
इसके बाद करीब डेढ़ बजे कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। राजपुर रोड होते हुए जैसे ही कार्यकर्ता हाथीबड़कला पहुंचे तो पुलिस ने पहले से ही डबल बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, संग्राम सिंह पुंडीर, एनएसयूआई महासचिव डिंपल शैली, आयुष गुप्ता, जिलाध्यक्ष सौरभ मंमगाई सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहली बेरिकेडिंग पर चढ़ गए।
पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई लेकिन वह पहली बेरिकेडिंग पार करने में कामयाब रहे। भारी संख्या में मौके पर जमा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल करते हुए पानी की बौछारें शुरू कर दी। पानी का दबाव इतना तेज था कि कई कार्यकर्ता बेरिकेडिंग से नीचे गिर गए। इसके बाद पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई। फिरोज खान के नेतृत्व में वहीं धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है।
उन्होंने युवाओं के रोजगार का वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूर्ण रूप से विफल रही है। इससे पहले कार्यकर्ताओं को राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र भंडारी, विधायक ममता राकेश, पूर्व विधायक राजकुमार, बिक्रम सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, संजय पालीवाल, गोदावरी थापली आदि ने समर्थन देते हुए संबोधित किया।