फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि के 'पाताल लोक' में नहीं कोई आपात काल

Fri, 01 Jul 2016 08:47 AM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
निशांत खनी/ अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Fri, 01 Jul 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
no emergency and life saving facility in patal bhuvaneshwar cave
patal bhubaneswar cave

पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग तहसील स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर पाताल भुवनेश्वर में सरकारी तंत्र की अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं और पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकती हैं। पाताल भुवनेश्वर गुफा धार्मिक और पर्यटन की प्रमुख केंद्र है, लेकिन यहां आपातकालीन जैसी कोई सुविधा नहीं है। गुफा में आक्सीजन की कमी है। घुटन और घबराहट महसूस होने पर गुफा के अंदर तक मदद पहुंचाने का कोई जरिया और जीवन रक्षक दवाएं तक नहीं हैं।

देवभूमि के 'पाताल लोक' में नहीं कोई आपात काल

no emergency and life saving facility in patal bhuvaneshwar cave
patal bhubaneswar cave

पाताल भुवनेश्वर गुफा का पौराणिक इतिहास है। स्कंद पुराण में गुफा का उल्लेख है। किंवदंती है गुफा की खोज त्रेता युग में हुई। जगत गुरु शंकराचार्य समेत कई धर्मगुरु भी इस गुफा तक पहुंचे। गुफा के प्रवेश द्वार से पाताल लोक के लिए 84 सीढ़ियां हैं। सीढ़ियां सीधे जमीन के अंदर जाती हैं। सीढ़ियां खत्म होते ही गुफा के भीतर काफी बड़ा मैदान है।

देवभूमि के 'पाताल लोक' में नहीं कोई आपात काल

no emergency and life saving facility in patal bhuvaneshwar cave
patal bhubaneswar cave

गुफा में भगवान भोले नाथ का कंबल, ऐरावत हाथी के पांव, सिर मुड़ा गरुड़, कौरव और पांडवों का जुआ चौपड़, शिवलिंग, दुग्ध का कुंड, स्वर्ग की सीढ़ी, चारों युगों के प्रतीक शिला समेत कई प्राकृतिक आकृतियां हैं। कलियुग का प्रतीक शिला सबसे बड़ी और सतयुग की सबसे छोटी है। कहा जाता है कि कलियुग की शिला सदियों में धीरे-धीरे बढ़ रही है। जब शिला गुफा के भीतर बनी चट्टान से मिल जाएगी तभी कलियुग खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि के 'पाताल लोक' में नहीं कोई आपात काल

no emergency and life saving facility in patal bhuvaneshwar cave
patal bhubaneswar cave

गुफा पुरातत्व विभाग के अधीन और संरक्षित है। सैकड़ों लोग रोजाना गुफा में दर्शनों को जाते हैं। प्रत्येक यात्री से टिकट भी लिया जाता है। गुफा के अंदर जाने और बाहर आने के लिए एक ही प्राकृतिक रास्ता है। प्रवेश द्वार काफी संकरा है। गुफा में आक्सीजन की कमी और तापमान काफी कम रहता है।

विज्ञापन

देवभूमि के 'पाताल लोक' में नहीं कोई आपात काल

no emergency and life saving facility in patal bhuvaneshwar cave
patal bhubaneswar cave

बरसात होने से आक्सीजन की कमी बढ़ जाती है। जिससे गुफा के अंदर घुटन और घबराहट महसूस होती है। दमा, बीपी, हार्ट के मरीजों के लिए गुफा की यात्रा बेहद खतरनाक है। गुफा के भीतर जाने पर किसी यात्री को घुटन और घबराहट महसूस होती है तो उसे बाहर निकालने और जीवन रक्षक दवाएं पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है। गुफा के भीतर से बाहर संपर्क करने के लिए वायरलेस की सुविधा तक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed