फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकाय चुनाव 2018: इन्होंने 91 वर्ष की उम्र में दिया जिंदगी का पहला वोट, वजह हैरान कर देगी

Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Nikay Chunav 2018 old man Give First time vote in 91 years age shocking fact
91 वर्ष की उम्र में वोट करने पहुंचे शांति प्रसाद सेमवाल

उत्तराखंड में लोकतंत्र के उत्सव के बीच नगर पालिका बाड़ाहाट के वार्ड-1 गंगोरी में एक बुजुर्ग नागरिक पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। 91 वर्ष के शांति प्रसाद सेमवाल ने अपने पहले वोट को आने वाली पीढ़ियों की खुशहाली व चुनाव में खड़े प्रत्याशियों का भाग्य बताया। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में उनके गुरू ने नेताओं पर भरोसा नहीं करने का वचन लिया था। 

Nikay Chunav 2018 old man Give First time vote in 91 years age shocking fact
91 वर्ष की उम्र में वोट करने पहुंचे शांति प्रसाद सेमवाल

गुरू के अनुसार लोकतंत्र जनता से बनता है और अगर जनप्रतिनिधि जिम्मेदार व ईमानदार नहीं है तो जनता को स्वयं ही अपने कार्य करने चाहिए। गुरू के इसी वचन का पालन करते हुए मैंने आज तक वोट नहीं दिया था। हालांकि इस बार युवा पीढ़ी के भविष्य के बारे में सोचते हुए मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शायद यह उन प्रत्याशियों का भाग्य है कि ईश्वर ने ही मेरे मन में वोट देने की इच्छा पैदा की है।

Nikay Chunav 2018 old man Give First time vote in 91 years age shocking fact
vote

वहीं रुद्रप्रयाग में भी चारों निकाय सीटों पर पहली बार वोटिंग करने वाले मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इन युवक/युवतियों का कहना है कि वे अपने मताधिकार के प्रयोग से खुश हैं। आम नागरिक को मत देने के अधिकार का प्राथमिकता से उपयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikay Chunav 2018 old man Give First time vote in 91 years age shocking fact
vote
रुद्रप्रयाग में वार्ड छह में पहली बार वोट देने वाले तनुज ने बताया कि अपने मताधिकार के प्रयोग से खुश हैं। मजबूत लोकतंत्र के लिए आम नागरिक को अपना वोट का प्रयोग करना चाहिए, जिससे सुयोग्य को मौका मिल सके। नगर क्षेत्र के सभी सात पोलिंग बूथों पर 200 से अधिक मतदाताओं ने पहली बार वोट दिया। 

 
विज्ञापन
Nikay Chunav 2018 old man Give First time vote in 91 years age shocking fact
vote

उधर, ऊखीमठ में पहली बार वोट देने वाली दीपशिखा ने बताया कि वे स्वतंत्र भारत का नागरिक होने के नाते हम सभी को ग्राम प्रधान से लेकर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करना चाहिए। छात्रा ने बताया कि जब अधिक मतदान होगा, तभी लोकतंत्र की हर इकाई को मजबूत किया जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed