फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवविवाहिता की हत्या: हुई थी लव मैरिज, अब घर में मिला शव, पति फरार; बहन से फोन पर जताई थी जान को खतरे की आशंका

Mon, 04 Aug 2025 10:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Aug 2025 10:15 PM IST
सार

Roorkee Crime News: दो दिन पहले जेबा खानम ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी हत्या की जा सकती है। सोमवार को जब उसकी बहन घर पहुंची तो वहां उसका शव मिला।

विज्ञापन
Newly married woman Murder in Mangalore Roorkee Dead Body found in house husband absconding
नवविवाहिता की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में एक नव विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बंद मकान से महिला का शव बरामद किया। मकान दो दिन से बंद था। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया हैं। हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और सीओ विवेक कुमार मौके पर मौजूद रहे।



जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से शादी की थी। मृतका की बहन ने बताया कि दोनों की लव मैरिज थी। 

Roorkee: बच्चों के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, जैनपुर गांव में चली गोलियां, छतों से जमकर हुआ पथराव

Trending Videos
Newly married woman Murder in Mangalore Roorkee Dead Body found in house husband absconding
नवविवाहिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शादी के बाद से दोनों मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा स्थिति नबी कालोनी में रह रहे थे। मृतका की बहन तरन्नुम ने बताया कि दो दिन पहले जेबा खानम ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी हत्या की जा सकती है।

Newly married woman Murder in Mangalore Roorkee Dead Body found in house husband absconding
नवविवाहिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तरन्नुम ने बताया कि वह तभी से बहन जेबा और बहनोई समीर से फोन पर संपर्क कर रही थी, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा था। सोमवार की शाम को वह मंगलौर पहुंची तो उसे मकान का दरवाजा बंद मिला और आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर उसे शक हुआ तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Newly married woman Murder in Mangalore Roorkee Dead Body found in house husband absconding
नवविवाहिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। मकान का ताला लगा होने के कारण पुलिसकर्मियों ने पास के ही निर्माणाधीन मकान से समीर के मकान में दाखिल हुए। पुलिस जांच पड़ताल करने के साथ ही आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Newly married woman Murder in Mangalore Roorkee Dead Body found in house husband absconding
नवविवाहिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के गले पर निशान मिले हैं। चेहरा बुरी हालत में था। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उसका पति फरार है उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed