Roorkee: बच्चों के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, जैनपुर गांव में चली गोलियां, छतों से जमकर हुआ पथराव
Roorkee Crime News: बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बच्चों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान एक बच्चे के सिर में चोट लग गई। इसकी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विस्तार
लक्सर के जैनपुर खुर्द गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। मौके पर कई राउंड फायरिंग भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर खुर्द गांव निवासी गुलशेर और आजम पक्ष के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बच्चों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान एक बच्चे के सिर में चोट लगने पर दूसरे पक्ष ने सोमवार की सुबह एक बच्चे की पिटाई कर दी।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट से बढ़कर मामला पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया। दोनों ओर से घरों की छतों पर चढ़कर जमकर पथराव हुआ। मौके पर कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
Uttarakhand: नशे की हालत में कार चला रहे CMO ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक हायर सेंटर रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पथराव और फायरिंग करने वालों ने इधर-उधर भागकर छिपने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। किसी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नही दी गई है। कार्रवाई की जा रही है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
जैनपुर खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान किसी ने छतों से हो रहे पथराव और फायरिंग का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है। वीडियो की मदद से पुलिस अब आरोपियों को चिन्ह्ति कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.