{"_id":"5cbbf831bdec2213f7550cf0","slug":"newborn-burnt-alive-during-fire-broke-out-in-huts-emotional-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में जिंदा दफन हो गया 16 दिन का नवजात, बिलखते रहे मां-पिता, दर्दनाक तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में जिंदा दफन हो गया 16 दिन का नवजात, बिलखते रहे मां-पिता, दर्दनाक तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हल्दूचौड़ (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 21 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवजात के जन्म से घर में खुशियां थीं, लेकिन चंद दिनों में मां-पिता की खुशियों पर ग्रहण लग गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गौला नदी के बेरीपड़ाव खनन निकासी गेट पर स्थित दो मजदूरों की झोपड़ियों में शनिवार को अचानक आग लग गई थी। इससे एक मजदूर की झोपड़ी में सोए 16 दिन के मासूम की जलकर मौत हो गई।
2 of 7
हल्द्वानी में झोपड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड में दोनों मजदूरों की झोपड़ियां और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना के करीब आधे घंटे बाद सेंचुरी और हल्द्वानी से आए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
3 of 7
नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से खुशीनगर गोरखपुर निवासी मनोज पाल (35) पुत्र अग्नू पाल पत्नी रूबी देवी (30), चार वर्षीय मोनू, 6 वर्षीय सोनू और 16 दिन के मासूम राजा के साथ निकासी गेट पर झोपड़ी बनाकर नौ वर्ष से रह रहा है। मनोज पाल रोज की तरह शनिवार को भी गौला में मजदूरी करने गया। इस दौरान उसकी पत्नी रूबी तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर पानी लेने पास स्थित टंकी पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उसके दोनों बच्चे मोनू और सोनू बाहर खेल रहे थे, जबकि राजा झोपड़ी के अंदर सोया था। सुबह करीब दस बजे उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास स्थित सुखमनिया (70) पत्नी स्व. राम भजन की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय सुखमनिया बकरियों को चराने के लिए जंगल गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
झोपड़ी में आग लगते ही मोनू और सोनू चिल्लाने लगे। इस बीच, डंपर चालक राधे जोशी एवं विजय वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने आग लगी देखी तो वाहन रोककर दोनों बच्चों को आग से बचाया। हालांकि, उन्हें इस बात का कतई आभास नहीं था कि अंदर एक बच्चा सोया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।