फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 'जाम' हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

Sat, 30 Dec 2023 07:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Dec 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 Huge Crowd of tourist Vehicle in Rishikesh Heavy Traffic Jam in City Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए ऋषिकेश तैयार है। शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज गए हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 80 फीसदी एडवांस ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। 


वहीं, वीकेंड होने के चलते शहर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। शहर में हरिद्वार रोड, नटराज चौक, लक्ष्मण झूला मार्ग, तपोवन बायपास मार्ग आदि क्षेत्र में भारी संख्या के पर्यटकों के वाहन पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। जिसको लेकर चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान यातायात नियंत्रण के लिए तैनात किए गए हैं।

New Year 2024: अन्य राज्यों से मसूरी आने वालों के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी, आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
New Year 2024 Huge Crowd of tourist Vehicle in Rishikesh Heavy Traffic Jam in City Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार की ओर से तपोवन की ओर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली से होते हुए बायपास मार्ग के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं तपोवन क्षेत्र से ऋषिकेश आने वाले वाहनों को शिवानंद मार्ग से खराश्रोत होते हुए भेजा जाएगा।

New Year 2024 Huge Crowd of tourist Vehicle in Rishikesh Heavy Traffic Jam in City Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा स्वर्गाश्रम क्षेत्र से हरिद्वार को जाने वाले वाहनों को चीला बैराज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रखा गया है। जिसके लिए भारी वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर डायवर्ट कर नटराज चौक के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Huge Crowd of tourist Vehicle in Rishikesh Heavy Traffic Jam in City Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के लिए हेवलघाटी, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, तपोवन आदि क्षेत्रों के लगभग सभी कैंप और रिजॉर्ट की बुकिंग फुल हो चुकी है। लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण राफ्टिंग का कारोबार भी लगभग ठंडा ही पड़ा है।

विज्ञापन
New Year 2024 Huge Crowd of tourist Vehicle in Rishikesh Heavy Traffic Jam in City Photos
ऋषिकेश में जाम - फोटो : अमर उजाला

उधर, नव वर्ष के आगमन को लेकर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने कोतवाली परिसर में होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ वार्ता की। जिसमें यातायात और शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed