फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: बर्फबारी के बाद जानलेवा बना पाला, फिसलकर एक दूसरे पर गिरीं पर्यटकों की कार, तस्वीरें...

Wed, 30 Dec 2020 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News: Frost Become Danger in Mussoorie, Tourist Vehicles Slipping photos
मसूरी में पाले में फिसली कार - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिन पहले हुई सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब पाला जानलेवा बन गया है। मसूरी के कैंपटी मार्ग पर पाले के कारण दो कार और एक स्कूटी फिसल गई। इस दौरान आठ लोगों को चोट आई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।  

Uttarakhand Weather Latest News: Frost Become Danger in Mussoorie, Tourist Vehicles Slipping photos
मसूरी में पड़ा पाला - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को पाले में वाहनों के फिसलने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों की टीम मौक पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 07 बीके 1568 पाले में फिसल कर इंदिरा कालोनी वाली सड़क पर गिर गई। जिसमें अनुज ,गोविंद रावत और दक्षित को हल्की चोट आई।

Uttarakhand Weather Latest News: Frost Become Danger in Mussoorie, Tourist Vehicles Slipping photos
मसूरी में पाले में फिसली कार - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटनाग्रस्त कार से जैसे ही तीनों लोग बाहर निकले उसी समय दूसरी कार संख्या एचआर 16 एच 6402 भी उसी स्थान से फिसलकर सड़क से नीचे पहले से गिरी कार के उपर गिर गई। दूसरी कार में चार लोग सवार थे सभी लोगों को मामूली चोट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News: Frost Become Danger in Mussoorie, Tourist Vehicles Slipping photos
मसूरी में पाले में फिसलकर रेलिंग पर चढ़ी कार - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह असवाल ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में ताहिर, परवेज, दानिश और राजा सवार थे। सभी लोग यूपी के मुज्जफरनगर नगर से कैंपटी घूमने आए थे। घटना में दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Latest News: Frost Become Danger in Mussoorie, Tourist Vehicles Slipping photos
मसूरी में सड़क पर पड़ा पाला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तीसरी घटना भी उसी स्थान पर हुई जिसमें कैंपटी की ओर जा रहा स्कूटी सवार पाले पर फिसल गया। जिसमें एक युवती को चोट आई है। बता दें कि इन दिनों मसूरी कैंपटी रोड, सुवाखोली ,धनोल्टी रोड पर खतरा बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed