नववर्ष के पहले महीने में आस्था और देशभक्ति की खुशबू महकेगी। इसके अलावा इस वर्ष में अधिकतर त्यौहार रविवार को ही पड़ रहे हैं। संस्कृत शिक्षक नंदनी प्रसाद दूबे के मुताबिक उक्त बदलाव जनता के लिए वैभव कारक सिद्ध होगा। जनवरी 2019 में करीब 15 से ज्यादा व्रत, त्यौहार पड़ेंगे।
2 of 5
astrology
- फोटो : astrology
वर्ष 2019 में मंगल का विशेष संयोग भी बना है। वर्ष की शुरुआत मंगलवार को होगी और 31 दिसंबर 2019 को भी मंगलवार ही पड़ेगा। जबकि हिंदू नववर्ष की शुरुआत शनिवार (छह अप्रैल) और मुस्लिम नव वर्ष की शुरूआत रविवार (एक सितंबर) से होगी।
नए वर्ष में एक भी अधिमास नहीं आएगा। कई बड़े पर्व, जयंती और त्यौहार रविवार को पड़ रहे हैं। करीब 12 त्यौहार और जयंती रविवार को पड़ रही हैं। इनमें बसंत पंचमी (10 फरवरी), डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), रामदेव जयंती (8 सितंबर), अग्रसेन जयंती (29 सितंबर), नवरात्र स्थापना, महा अष्टमी, दीपावली (27 अक्तूबर), जश्न-ईद-मीलादुन्नबी, गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस हैं।
एक जनवरी को सफलता एकादशी व्रत, तीन को प्रदोष व्रत, पांच को शनिश्चरी अमावस्या, सात को चंद्र दर्शन, 10 को विनायक चतुर्थी, 13 को गुरू गोविंद सिंह जयंती, 14 को मकर संक्रांति, 15 को खिचड़ी पर्व, 17 को पुत्रदा एकादशी, 19 को प्रदोष व्रत रहेगा।
5 of 5
ganga snan
- फोटो : file photo
जबकि 21 को पौषी पूर्णिमा के साथ माघ स्नान की शुरूआत, 24 को तिलकुटा चौथ व्रत, 26 को गणतंत्र दिवस, 27 को विवेकानंद जयंती, 28 को लाला लाजपत राय जयंती, 30 जनवरी को शहीद दिवस और 31 जनवरी को शटित्ला एकादशी रहेगी।