फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल गए हैं सभी बैंकों में लेनदेन के नियम, पढ़िए अब क्या करना होगा

Mon, 10 Jul 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
new rules for bank transaction for all account holders
bank holiday

आपकी बचत का साथी, आपका बैंक अब नए जमाने के साथ बदल गया है। नोटबंदी के बाद ऑनलाइन बैंकिंग के साथ ही बैंक के तमाम परंपरागत नियमों में बदलाव कर दिया गया है। एक ओर पैसा निकालना मुश्किल हो गया है तो दूसरी ओर प्राइवेट बैंकों में थर्ड पार्टी को भुगतान का भी अलग से चार्ज लगता है। बैंक के नियमों के हिसाब से पूरा फोकस अब डिजिटल ट्रांजेक्शन पर है। 

new rules for bank transaction for all account holders
pnb bank - फोटो : सोशल मीड‌िया

सरकारी बैंक में आप अगर कैश जमा कराते हैं तो दो विकल्प हैं। पहला विकल्प तो अपने बैंक की किसी भी शाखा में जाकर जमा कराने का है जबकि दूसरा विकल्प मशीन का है। इस मशीन से एक बार में 49 हजार रुपये जमा कराए जा सकते हैं। इससे ऊपर रकम जमा कराने को आपको बैंक में अपने पैनकार्ड की कापी देनी होगी। प्राइवेट बैंक में आप अपनी ब्रांच में तो पैसा जमा करा सकते हैं लेकिन किसी दूसरी ब्रांच में जमा कराने को आपको अतिरिक्त शुल्क (थर्ड पार्टी) देना होगा। 

new rules for bank transaction for all account holders
sbi

सरकारी बैंकों से कैश निकालने को अब नया नियम बन गया है। सरकारी बैंक की किसी दूसरी ब्रांच से अधिकतम एक लाख रुपये थर्ड पार्टी द्वारा निकाले जा सकते हैं। खुद अगर निकालना चाहें तो पांच लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। प्राइवेट बैंकों की बात करें तो यहां अगर आपका खाता किसी दूसरी ब्रांच में है तो आप केवल अपनी ब्रांच से तो वाउचर पर कैश निकाल सकते हैं लेकिन किसी अन्य ब्रांच से कैश निकालने के लिए आपको चेक का सहारा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
new rules for bank transaction for all account holders
pnb bank - फोटो : सोशल मीड‌िया

अगर आपका एटीएम खो गया हो या चोरी हो जाए तो दूसरा एटीएम लेने का भी नियम बदल गया है। अब आप किसी भी ब्रांच में आवेदन तो कर सकते हैं लेकिन एटीएम आपके बैंक में दिए गए पते पर ही आएगा। इसके अलावा आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिये घर बैठे एटीएम के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राइवेट बैंक में भी एटीएम लेने का कमोबेश ऐसा ही नियम है। प्राइवेट बैंकों में भी आप संबंधित ब्रांच में आवेदन कर सकते हैं लेकिन एटीएम आपके पते पर आएगा।

विज्ञापन
new rules for bank transaction for all account holders
Online Banking

सरकारी बैंकों में अगर आप चेकबुक लेना चाहते हैं तो अपनी होम ब्रांच से चेकबुक पा सकते हैं। अगर आपकी ब्रांच कहीं और है तो दूसरी ब्रांच में आप आवेदन कर सकते हैं। चेकबुक आपके पते पर पहुंच जाएगी। प्राइवेट बैंकों में केवल एक ही विकल्प है। आपको किसी भी ब्रांच में जाकर चेकबुक के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद बैंक से आपकी चेकबुक आपके घर पहुंच जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed