फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशन डीलरों के लिए परेशानी बनकर आया ये नया फरमान

Sun, 21 May 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 May 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
new guideline create problem for ration dealer
ration card

जिलापूर्ति कार्यालय के नए फरमान से राशन डीलरों में हड़कंप मचा है। विभाग ने कुछ डीलरों को पत्र भेजकर अपने क्षेत्र के कार्डधारकों के आधार लिंक न कराने का कारण पूछा है। एक सप्ताह में जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। उधर डीलरों के संगठन ने इस पर नाराजगी जताई है।


 

new guideline create problem for ration dealer
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images

केंद्र सरकार ने सभी राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य आपूर्ति विभाग राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कर ऑनलाइन कर रहा है। जिन कार्ड धारकों ने अभी तक आधार कार्ड की प्रति कार्यालय में जमा नहीं कराई है, विभाग ने उनको अल्टीमेटम दिया है कि उनको राशन नहीं दिया जाएगा।
 

new guideline create problem for ration dealer
aadhar card

जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने कुछ माह पहले राशन डीलरों से कार्ड धारकों के आधार कार्ड की प्रति कार्यालय में जमा कराने के लिए निर्देश दिए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
new guideline create problem for ration dealer
Ration

इसी क्रम में डीलरों के पास जो आधार कार्ड आए वह कार्यालय में जमा करा दिए लेकिन अभी भी 20 प्रतिशत से अधिक लोगों ने आधार जमा नहीं किया है। जिस क्षेत्र से आधार कार्ड कम आएं हैं, वहां के डीलर को विभाग ने नोटिस भेजा है। जिसमें एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त  करने की चेतावनी दी गई है। 
 

विज्ञापन
new guideline create problem for ration dealer
नोटिस - फोटो : demo pic

विभाग ने इस संबंध में पहले कोई लिखित आदेश नहीं दिया था। अब डीलरों को नोटिस भेजना गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। अगर राशन कार्ड धारक आधार कार्ड डीलरों को नहीं दे रहे हैं तो इसमें डीलर क्या करें। यह विभाग का काम है।
- जितेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद

जो डीलर आधार कार्ड लेने में लापरवाही कर रहे हैं उनको नोटिस भेजा जा रहा है। भविष्य में डीलरों को ही फायदा होगा जब उनके क्षेत्र में राशन कार्ड ज्यादा होंगे, जिनके आधार कार्ड नहीं होंगे उनके नाम भी काट दिए जाएंगे। इसलिए डीलरों से अपील है कि वह इस काम में सहयोग करें। 
- पीएस पांगती, जिलापूर्ति अधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed