{"_id":"5bcb5367bdec22694517d089","slug":"nd-tiwari-antim-darshan-in-haldwani-public-seems-in-sorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: एनडी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विकास पुरुष को पार्थिव देह देख भर आई हर आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: एनडी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विकास पुरुष को पार्थिव देह देख भर आई हर आंख
Sun, 21 Oct 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर/शांतिपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर/शांतिपुरी
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nd tiwari
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को पंतनगर से हल्द्वानी तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोग उनके दर्शन के लिए देर शाम तक डटे रहे।
2 of 5
nd tiwari
लखनऊ से एयर एंबुलेंस से पंतनगर लाए गए पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट परिसर में करीब एक घंटे तक जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। इसके बाद फूलों से सजे वाहन से हल्द्वानी सर्किट हाउस के लिए रवाना किया गया। लालकुआं, हल्दूचौड़, हल्द्वानी शहर समेत रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने नारायण दत्त तिवारी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा नारायण दत्त तेरा नाम रहेगा के नारे लगाकर नम आंखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
3 of 5
nd tiwari
रात करीब 8.05 पर पार्थिव शरीर काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस लाया गया। रविवार दोपहर बाद रानीबाग के चित्रशिला घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम तिवारी की पार्थिव देह शनिवार की शाम 4.25 बजे एयर एंबुलेंस से लखनऊ से पंतनगर एयपोर्ट लाई गई। विमान में उनकी पत्नी उज्ज्वला, बेटा रोहित शेखर, बहू अपूर्वा तिवारी समेत एक-दो अन्य लोग मौजूद थे। ऊधमसिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल और एसएसपी कृष्णकुमार वीके की अगवानी में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह को एयरपोर्ट परिसर में ही रखा गया। यहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nd tiwari
4.35 बजे उनका शरीर जनता के दर्शनार्थ रख दिया गया। यहां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उप्र के सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व सांसद बलराज पासी, नवप्रभात, तिलकराज बेहड़ समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। हल्द्वानी से सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और सीओ आरएस नबियाल फोर्स लेकर पहुंचे। इन्हीं के नेतृत्व में 5.20 बजे उनका शव फूलों से लदे वाहन में एसी कौफिन में रख कर हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
nd tiwari
साथ में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों, समर्थकों के वाहनों का काफिला था। लालकुआं से होते हुए शाम 7.26 बजे पार्थिव देह हल्द्वानी पहुंची। बल्यूटिया आवास समेत तमाम स्थानों पर सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन को मौजूद थे। रात 8.05 बजे पार्थिव देह काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंची। इस दौरान आईजी पूरन सिंह रावत, कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम विनोद सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी अमित श्रीवास्तव, देवेंद्र पिंचा, सीओ डीसी ढौंढियाल आदि मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।