फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जिस शहीद मेजर को भाई और दोस्त कहते थे 'टाइगर', उनकाे अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

Mon, 18 Feb 2019 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Feb 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Naushera IED blast Martyr Major Chitresh bisht antim yatra and cremation
martyr major chitresh bisht

नौसेरा सेक्टर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट को उनके दोस्त और भाई टाइगर कह कर बुलाते थे। बताते हैं कि शहीद बहुत बहादुर और निडर थे। 



Naushera IED blast Martyr Major Chitresh bisht antim yatra and cremation
martyr major chitresh bisht

राजौरी में शनिवार को बारूदी सुरंग डिफ्यूज करते समय शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘शहीद चित्रेश अमर रहें’ के उद्घोष के साथ नम आंखों से लोगों ने उन्हें आखिरी सलामी दी। शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिजन फफक पड़े, उन्हें बिलखता देख मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान लोगों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Naushera IED blast Martyr Major Chitresh bisht antim yatra and cremation
आवास पर पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर रविवार रात ही देहरादून पहुंच गया था। सेना की तरफ से सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे उनका पार्थिव शरीर घर लाने की जानकारी दी गई थी। सुबह साढ़े छह बजे के करीब सेना और पुलिस की चहलकदमी बढ़ी तो नेहरू कॉलोनी स्थित बिष्ट के आवास पर लोगाें के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अंतिम दर्शन को भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस ने बिष्ट आवास पर आने वाले दोनों रास्तों पर बैरियर लगा दिए थे, ताकि वीआईपी और सैन्य अधिकारियों के अलावा अन्य किसी का वाहन न आ सके। सुबह आठ बजकर 23 मिनट पर सेना के वाहन में शहीद चित्रेश सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा तो ‘शहीद चित्रेश अमर रहें’ के उद्घोष से पूरा इलाका गूंजने लगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Naushera IED blast Martyr Major Chitresh bisht antim yatra and cremation
martyr major chitresh bisht

सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर घर के अंदर पहुंचे तो पिता एसएस बिष्ट, मां रेखा बिष्ट, बड़ा भाई नीरज बिष्ट और अन्य परिजन फफक पड़े। मां अपने लाड़ले के अंतिम दर्शन पाने को काफी देर तक तड़पती रहीं। परिजनों के बिलखने की आवाज बाहर जमा लोगों के कानों तक पहुंची तो वो भी अपने आंसु नहीं रोक पाए। इसके बाद तो जन आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Naushera IED blast Martyr Major Chitresh bisht antim yatra and cremation
martyr major chitresh bisht
शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पोस्टर हाथों में लेकर आए लोगों ने ‘वंदेमातरम’, ‘चित्रेश अमर रहें’ के साथ ही ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘शहीदों का बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान’, ‘अबकी बार, पाकिस्तान से आर-पार’, ‘शहादत का बदला लेकर रहेंगे’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। हजारों आक्रोशित लोगों की भीड़ के बीच पुलिस ने जैसे-तैसे रस्सों की मदद से वीआईपी के लिए रास्ता बनाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed