फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून मर्डर: पत्नी ने लड़ाई की तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- मैं आवेश में आ गया, फिर फूट-फूटकर रोया

Fri, 28 Aug 2026 08:42 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 28 Aug 2026 08:42 AM IST
सार

Dehradun Crime News: देहरादून में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वह कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले दो-तीन दिन से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच पति ने पत्नी पर पाठल से वार कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun Husband Murder wife after an argument tells police I acted in heat of moment and crying
देहरादून में पति नेदेहरादून में पति ने की पत्नी की हत्या की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

डालनवाला थाना क्षेत्र की मोहनी रोड में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, अयोध्या निवासी 38 वर्षीय रामजी पाल अपने परिवार और बच्चों के साथ 4/4 मोहिनी रोड स्थित एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा।

इसी दौरान पत्नी सोनू पाल से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में रामजी ने कमरे के पास रखे धारदार पाठल से पत्नी के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

रुड़की डबल मर्डर: दोनों बहनों के चरित्र पर शक…समाज में बदनामी, रिश्ता टूटा; इसलिए भाई ने खेल दिया खूनी खेल

Dehradun Husband Murder wife after an argument tells police I acted in heat of moment and crying
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल पाठल को झाड़ियों में फेंक दिया और खुद आराघर पुलिस चौकी पहुंच गया। उसने पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस टीम आरोपी को लेकर मोहिनी रोड स्थित उसके आवास पर पहुंची। आरोपी ने कमरे का ताला खोला तो अंदर महिला का शव पड़ा मिला।

Dehradun Husband Murder wife after an argument tells police I acted in heat of moment and crying
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसके मुंह और गले से खून निकल रहा था। सीओ डालनवाला नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी रामजी पाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Husband Murder wife after an argument tells police I acted in heat of moment and crying
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी रामजी पाल का गुस्सा शांत हुआ तो वह सीधे पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस को उसने घटना की जानकारी दी तो पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। टीम उसे लेकर घटनास्थल पहुंची और पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। बोला- पत्नी लड़ाई-झगड़ा कर रही थी। वह इससे आवेश में आ गया और पास में रखे पाठल से उसके ऊपर वार कर दिया। पुलिस को हत्या की कहानी बताते-बताते आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा। खुद ही उसने पुलिस को कत्ल में इस्तेमाल किया गया पाठल खोजकर दिया।

विज्ञापन
Dehradun Husband Murder wife after an argument tells police I acted in heat of moment and crying
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उधर, हत्या की वारदात ने पुलिस सत्यापन व्यवस्था और मकान मालिकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले परिवार का पुलिस सत्यापन ही नहीं कराया गया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद पुलिस ने जब मकान मालिक से हत्यारोपी और उसकी मृतका पत्नी के पहचान पत्र मांगे तो वह भी उपलब्ध नहीं करा पाए। ऐसे में पुलिस अब मकान मालिक की भूमिका और लापरवाही को लेकर भी पड़ताल कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed