फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के खिलाफ कम नहीं हो रहा लोगों का गुस्सा, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे बच्चे, तस्वीरें...

Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Feb 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack protest continue in uttarakhand against pakistan
protest in dehradun

आतंकी हमले से गुस्साए उत्तराखंड के लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बच्चों ने भी मोर्चा खोल दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे सड़कों पर उतरे और विरोध जताया। वहीं नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  

Pulwama terror attack protest continue in uttarakhand against pakistan
protest in dehradun

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। मोदी सरकार आतंकवाद का खात्मा करेगी। आतंकवादियों को पुलवामा हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कश्मीरी छात्रों की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चिंता जताई। वहीं विधायक हरबंश कपूर समेत कई संगठनों के लोगों ने भी विरोध जताया।

Pulwama terror attack protest continue in uttarakhand against pakistan
protest in dehradun

उत्तरकाशी में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में भाजपाइयों ने रविवार को हनुमान चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama terror attack protest continue in uttarakhand against pakistan
protest in dehradun

पोखरी में रविवार को पोखरी, चांदनीखाल और किमोठा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णरुप से बंद रखे। पोखरी क्षेत्र में दिनभर टैक्सी-मैक्सी का संचालन भी नहीं हुआ। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए दो से पांच किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ी।

विज्ञापन
Pulwama terror attack protest continue in uttarakhand against pakistan
protest in dehradun

कई जगह पुलते फूंकर विरोध जताया गया। पाबौ में निको के सम्मान में विकास खंड मुख्यालय पाबौ सहित आसपास के क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। क्षेत्र में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाजार समिति अध्यक्ष पैठाणी मनवर सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष पाबौ देवेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिको की शहादत को जाया नहीं जाने दिया जाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed