फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेंद्र सिंह नेगीः लोक की नब्ज पकड़ी और बन गए बेमिसाल

Fri, 30 Jun 2017 01:44 PM IST
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
narendra singh negi is heart of uttarakhand
narendra singh negi

नेगी दा के लिए हजारों-लाखों हाथ हर पल उठ रहे हैं। भावनाओं का वेग उफान पर है। उत्तराखंड को अपने किसी लोक कलाकार के लिए इस कदर चिंतामग्न होते पहले कभी नहीं देखा। नरेंद्र सिंह नेगी एक ऐसा नाम, जो लोक की नब्ज को पकड़कर बेमिसाल बन गए।

narendra singh negi is heart of uttarakhand
narendra singh negi

जिनके गीतों में आम जनमानस अपने को पाता है। अपनी तकलीफ, अपने उल्लास, अपने लोक रंग के दर्शन एक झटके में कर लेता है। दरअसल, पहाड़ में कलाकारों के लिए बनी लीक पर चलने के रिवाज को नेगी दा ने अपने अंदाज से तोड़ा है।

narendra singh negi is heart of uttarakhand
narendra singh negi

नेगी दा के पास गीतों में पहाड़ के मूल स्वभाव को जस का तस रखने का सलीका रहा, तो बदलते जमाने को स्वीकार करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन का हुनर भी। ये ही कारण रहे, कि नेगी दा ने जो लिखा, जो गाया, उसे लोगों ने दीवानगी की हद तक पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
narendra singh negi is heart of uttarakhand
narendra singh negi

40 साल के अपने संगीत कॅरियर में नेगी दा करीब 39 प्राइवेट एलबमों के साथ पब्लिक के बीच आए। गढ़वाली फिल्म के दस एलबम अलग हैं। इसके अलावा, नेगी दा की लोकप्रियता को देखते हुए कई अन्य संगीतकारों ने भी उनसे गीत गवाए। समय बदला, तकनीक बदली, मगर इनके साथ कदमताल करने में नेगी दा कभी पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
narendra singh negi is heart of uttarakhand
narendra singh negi

नेगी दा ने बदलते जमाने के सवालों पर प्रतिक्रिया देने का साहस किया। उनके इस जोखिम को लोगों ने पसंद किया, क्योंकि इसमें उनके लिए पैरोकारी थी। एक हिसाब से ये उनकी लड़ाई थी। इस संवाददाता से बातचीत में कई बार नेगी दा ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने जनहित में लीक से हटकर चलने की कोशिश की, जिसे लोगों का समर्थन मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed