कुल्हाल निवासी फकरूद्दीन भले ही मुस्लिम हैं लेकिन ज्योतिष, पूजा-पाठ पर उनका पूरा विश्वास है। अमर उजाला महाकुंभ में पहुंचे फकरूद्दीन ने बताया कि वह अक्सर ज्योतिषों के पास जाते हैं। कुंडली भी दिखवाते हैं। इस बार बच्चों के रोजगार से जुड़े सवाल करने शिविर में पहुंचे। कई विदेशी भी ज्योतिष महाकुंभ में अपनी किस्मत का ताला खोलने का राज जानने के लिए पहुंचे।
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में लगे ज्योतिष महाकुंभ में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोई अपने घर की परेशानी लेकर पहुंचा तो कोई बच्चों के भविष्य की चिंता। सबको उम्मीद थी कि ज्योतिषों से उन्हें बेहतर राय और उपाय मिल सकेगी। शिविर में ज्योतिषों से मिलने के बाद लोगों ने खुशी भी जाहिर की, कि उन्हें एक प्लेटफार्म तो ऐसा मिला, जहां वह अपने पसंदीदा ज्योतिष से मिलकर अपने सवाल उनके सामने रख सकते हैं।
3 of 5
jyotish mahakumbh
- फोटो : amarujala
लोगों ने घरेलू झगड़ो को दूर करने के लिए उपाय पूछे। खासकर वास्तु शास्त्र की दशा बदल कैसे घरेूल झगड़ो से बचा जा सकता है। यह सवाल लेकर रविवार को लोग अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे। इस मौके पर अधिकतर ज्योतिषियों ने सकारात्मक विचारों के साथ काम करने को कहा। इस संबंध में कुछ ज्योतिषों से बातचीत भी की गई।
पटेलनगर निवासी संजय जैन ने बताया कि 40 वर्ष की उम्र हो गई है लेकिन अब तक शादी नहीं हो पाई है। कहा कि शादी को लेकर सवाल किए, शिविर से संतुष्ट होकर वापस जा रहे हें। वहीं पटेलनगर निवासी राजू वडेरा ने बताया कि पत्नी का ज्योतिष पर बेहद विश्वास है। पत्नी के साथ ही वह शिविर में आए हैं। उन्होंने ही अपने कुछ सवाल किए।
भानियावाला से आए आरएस पुंडीर ने बताया कि मकान का नक्शा दिखाने आए थे कि मकान में कोई वास्तु दोष तो नहीं। इसके साथ ही मकान के ऊपर भी कमरे बनवाने से पहले सलाह लेनी थी। रायपुर निवासी सुनील ने बताया कि घरेलू विवाद की समस्या लेकर पहुंचे। इसके साथ ही काम के बारे में भी सवाल किए।