फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम सिंह की बहू अर्पणा यादव बदरीनाथ धाम में देंगी ये खास तोहफा, पत्र भेजकर जताई इच्छा

Tue, 15 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Tue, 15 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh daughter in law aparna yadav godaan to badrinath dham
aparna yadav

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के लिए ये खास तोहफा देने की इच्छा जताई है।

Trending Videos
Mulayam singh daughter in law aparna yadav godaan to badrinath dham
cow - फोटो : Demo Pic

सुर्खियों में रहने वाली अर्पणा यादव इस बार चंवर गाय बदरीनाथ धाम में दान करने को लेकर चर्चा में आई हैं। अपर्णा ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को अपना प्रस्ताव सौंपा है। बीकेटीसी प्रस्ताव के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने में जुट गई है। 

Mulayam singh daughter in law aparna yadav godaan to badrinath dham
badrinath

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं थीं। तब उन्होंने भगवान बदरीनाथ को चंवर गाय दान करने की इच्छा जताई थी। बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि अपर्णा के प्रस्ताव पर बदरीनाथ के लिए लद्दाख से दो चंवर गाय और दो याक खरीदने की योजना बनाई जा रही है। इस पर आने वाला संपूर्ण खर्च अपर्णा यादव उठाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam singh daughter in law aparna yadav godaan to badrinath dham
- फोटो : amar ujala

चंवर गाय को ऋषि गाय कहा जाता है। बदरीनाथ धाम में चंवर गाय के दूध से ही भगवान नारायण का अभिषेक होता है। बीकेटीसी की ओर से चंवर गाय का दूध बाहरी फार्म हाउस से मंगाया जाता है।

विज्ञापन
Mulayam singh daughter in law aparna yadav godaan to badrinath dham
aparna yadav

दुर्लभ प्रजाति की चंवर गाय उच्च हिमालय क्षेत्र लेह-लद्दाख में पाई जाती है। गोवंश की प्रजातियों में चंवर को सबसे अधिक पवित्र माना जाता है। बताते हैं कि चंवर गाय अपने प्राण त्याग देती है, लेकिन अशुद्ध घास व भोजन नहीं खाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed