फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ALERT: अगले 24 घंटे में कभी भी कहर बरपा सकता है तूफान, सात जिलों को सबसे ज्यादा खतरा

Tue, 15 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 May 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Storm High Alert for next 24 hours in seven districts of uttarakhand
storm in uttarakhand

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर उत्तराखंड में तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों को सबसे ज्यादा खतरा बताया है। पुलिस प्रशासन भी इसके लेकर सतर्क हो गया है।








 

Trending Videos
Storm High Alert for next 24 hours in seven districts of uttarakhand
storm in uttarakhand

मौसम विभाग की मानें तो, प्रदेश के सात जनपदों- देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल,ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में अगले 24 घंटे के दौरान तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं एडीजी अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने भी इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।

Storm High Alert for next 24 hours in seven districts of uttarakhand
storm in uttarakhand

कहा गया है कि, वे अपने-अपने जनपदों में पड़ने वाले नदी तटों,घटों व झरनों के किनारे स्नान व फोटो खीचने वाले स्थानों पर प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करें तथा चार-धाम में आने वाले श्राद्धालुओं/पर्यटकों को इस सम्बन्ध में समय से सूचित करें। साथ ही पर्यटन पुलिस एवं विभिन्न जनपदों में थाने स्तर पर स्थापित आपदा टीम, जल पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम को उपकरणों सहित मौजूद रहने के निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Storm High Alert for next 24 hours in seven districts of uttarakhand
storm in uttarakhand

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी तथा टिहरी गढ़वाल जोकि चार-धाम यात्रा के नोडल अधिकारी हैं, को निर्देश दिये गये हैं कि चार-धाम यात्रा में आये यात्रियों/पर्यटकों को कोई भी समस्या सामने आती है, तो तत्काल सम्बन्धित से समन्यवय स्थापित करें। इसके साथ ही लोग भी हवाएं चलने पर घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
Storm High Alert for next 24 hours in seven districts of uttarakhand
storm in uttarakhand

जनपद-प्रभारियों को आपदा कट्रोल रुम व मौसम विभाग, बीआरओ से लगातार समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये गये हैं। उत्तराखण्ड पुलिस मोबइल एप से नि:शुल्क बल्क एसएमएस सेवा के माध्यम से लगातार चारधाम यात्रियों/पर्यटकों को अलर्ट करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही चार-धाम यात्रा मार्गों में तैनात हिल पट्रोल यूनिट व पर्यटन पुलिस द्वारा व्ह्ट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से भी चारधाम यात्रियों/पर्यटकों को सूचित किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed