फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों मुकेश अंबानी देवभूमि में करना चाहते हैं बड़े बेटे की शादी, पीछे है ये वजह

Thu, 02 Aug 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
mukesh ambani son akash marriage in uttarakhand temple
shloka mehta with mukesh ambani - फोटो : amar ujala

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश की शादी उत्तराखंड में करवाना चाहते हैं। इसके पीछे ये वजह है।

mukesh ambani son akash marriage in uttarakhand temple
mukesh ambani

ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता की शादी उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में करवाने वाले हैं। देश की बड़ी हस्तियां विदेशों में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। लेकिन अंबानी ने बेटे की शादी के लिए देवभूमि को चुना है। मान्यता है कि इसी मंदिर में भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था और यहां शादी करने वाले बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।

mukesh ambani son akash marriage in uttarakhand temple
mukesh ambani
बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी परिवार सहित देवभूमि के धामों में दर्शन के लिए आते हैं। यह इस बात की तस्दीक करता है कि वह भगवान के कितने बड़े भक्त हैं। मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड में मौजूद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा करने आते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani son akash marriage in uttarakhand temple
mukesh ambani

अभी पिछले ही दिनों अंबानी अपने बेटे आकाश और होने वाली बहू श्लोका मेहता के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। वह पिछले चार दशक से भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार के दर्शनों को आ रहे हैं।मुकेश अंबानी ने दोनों धामों को संवारने की जिम्मेदारी भी ली है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी से अंबानी ने खुद कहा था कि दोनों धामों को संवारने में वह सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
mukesh ambani son akash marriage in uttarakhand temple
mukesh ambani - फोटो : amarujala
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री की कामयाबी के पीछे बाबा केदार और बदरीनाथ धाम का आशीर्वाद को मानते हैं। वे यहां विशेष पूजा अर्चना करते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed