शीतकाल के बाद भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने का मुहूर्त बसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में तय होगा।
बदरीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे, इस दिन निकलेगा मुहूर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दिन प्रात: 9.30 बजे से नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने यह जानकारी दी।
गौड़ ने बताया कि राजा मनु जयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखने के उपरांत आचार्यगण बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय तय करेंगे।
बसंत पंचमी पर ही कलश यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी। कलश यात्रा प्रतिवर्ष नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू होते हुए ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिमरगांव होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचती है।
अनुष्ठान में राजा मनु जयेंद्र शाह, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन उनियाल और डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के पदाधिकारी और सदस्यगण शिरकत करेंगे।