क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) की ओर से जारी खिलाड़ियों के सालाना अनुबंध की सूची में महेंद्र सिंह धोनी को स्थान न मिलने से उनके फैंस निराश हैं। फैंस उम्मीद जता रहे थे कि वे आगामी टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में धोनी को खेलते हुए देखेंगे, लेकिन अब बीसीसीआई के इस फैसले से वे खासे मायूस नजर आ रहे हैं।
2 of 5
मसूरी में फैन के साथ धोनी
- फोटो : अमर उजाला
युवा क्रिकेटरों ने कहा कि वह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को बहुत मिस करेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी का दून से खास रिश्ता भी रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी दून की रहने वाली हैं। हाल ही में न्यू ईयर के अवसर पर धोनी मसूरी भी घूमने आए थे। वह धोनी को अपना मानते हैं। हालांकि, कुछ युवाओं का कहना है कि ऐसा लगता है कि धोनी युग खत्म हो गया है।
3 of 5
ललित गुसाईं/उत्कर्ष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दून निवासी ललित गुसाईं का कहना है कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट मुझे बहुत पसंद हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदी पर पहुंचाया। हम चाहते थे कि धोनी आगामी टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भी खेलें। उत्कर्ष शर्मा का कहना है कि धोनी भारतीय क्रिकेट की शान हैं। उनका खेल हमें बहुत पसंद है। उनके टीम से बाहर होने से हम मायूस हैं।
4 of 5
विजय प्रताप मल्ल
- फोटो : अमर उजाला
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल का कहना है कि धोनी दुनिया के बेस्ट बेट्समैन और विकेटकीपर हैं। उनमें अभी भी एक से दो साल खेलने की क्षमता है। उनका बाहर होना टीम और फैंस के लिए झटका है।
5 of 5
कोच पवन पाल
- फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के क्रिकेट कोच पवन पाल का कहना है कि धोनी मेरे आईडियल प्लेयर हैं। युवा क्रिकेटरों को उनके खेल और कप्तानी से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उनका क्रिकेट से बाहर होना युवाओं के लिए झटका है।