अधिकारी ऑफिस पहुंचे ही थे कि वहां अचानक उनके सामने कोबरा से भी जहरीला यह सांप निकल आया। इसके बाद...
आईटी पार्क में ऑफिस के बाहर सांप दिखाई देने पर पार्क अधिकारियों ने 108 के माध्यम से वन विभाग की रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद सबसे विषैले सांपों में से एक रसेल वाइपर को पकड़ा।
जिसे राजाजी टाईगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के लीडर रवि जोशी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम उन्हें 108 के माध्यम से आईटी पार्क में सांप होने की सूचना मिली।
सूचना पाकर वे अपने साथी संदीप गुरुंग के साथ आईटी पार्क पहुंचे। जहां ऑफिस के बाहर रसेल वाइपर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। लगभग पांच फीट लंबे सांप को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
रसेल वाइपर देश के सभी सांपों में सबसे विषैला सांप है। करैत के बाद रसेल वाइपर को हर साल होने वाली हजारों मौतों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। चार फुट की औसत लंबाई के साथ देश के चार सबसे बड़े खतरनाक सांपों में सबसे छोटा, लेकिन सबसे खतरनाक है।