{"_id":"5ae1c1474f1c1b5c098b69ff","slug":"most-elderly-woman-never-gone-to-hospital-in-last-113-years-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीवन में एक बार भी अस्पताल नहीं गईं 113 साल की रतनदेई, बिना लाठी खुद करती हैं अपने सारे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में एक बार भी अस्पताल नहीं गईं 113 साल की रतनदेई, बिना लाठी खुद करती हैं अपने सारे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल न के बराबर ही सुनने को मिलता है कि कोई कभी अस्पताल न गया हो। लेकिन यहां हम आपको मिलवा रहे हैं 113 साल की अम्मा से, जो आज के युवाओं के लिए मिसाल है।
2 of 5
Ratnadei
यह अम्मा हैं उत्तराखंड के डोईवाला निवासी 113 साल की रतनदेई। हाल ही में पूरे परिवार ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके घरवालों का कहना है कि वह दुनिया की सबसे उम्रदराज महिलाओं में शुमार हैं।
3 of 5
Ratnadei
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे। अग्रवाल ने बताया कि रतनदेई ने अपने जीवनकाल में कभी अस्वस्थ नहीं हुईं और न ही एक बार भी अस्पताल गई। बताया कि रतनदेई इतनी उम्र में भी बिना लाठी और चश्मे के सामान्य कामकाज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ratnadei
इस दौरान उन्होंने रतनदेई के लंबी उम्र की कामना भी की। उधर ग्रामसभा सारंधरवाला के पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा ने बताया कि रतनदेई का जन्म दिन बीती एक अप्रैल को था। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके आवास पर जुटकर क्षेत्र की सबसे अधिक बुजुर्ग महिला का जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन
5 of 5
Ratnadei
रतनदेई के बेटे 82 साल के हैं। जबकि बहू 80 साल की हैं। चार पौते हैं और 10 परपौते। इन सबने मिलकर रतनदेई के जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया। आप ये जानकार चौंक जाएंगे कि रतनदेई 113 वर्ष की उम्र में भी बिना किसी सहारे के खुद ही सीढियों पर चढ़ती-उतरती हैं। इस उम्र में भी वह चलने के लिए किसी लाठी का सहारा नहीं लेती। न ही देखने के लिए चश्मा पहनती हैं और न ही अपने काम करने के लिए किसी परिजन की मदद लेती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।