फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा 2018: ऋषिकेश स्थित महादेव के इस मंदिर में 8 लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक

Sat, 04 Aug 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 04 Aug 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
more than 8 lacs devotee does Jalabhishek in this shiva temple
neelkanth mahadev temple
ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं। इन भक्तों की संख्या आठ लाख के पार हो चुकी है।
more than 8 lacs devotee does Jalabhishek in this shiva temple
neelkanth mahadev - फोटो : amar ujala

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के तहत शुक्रवार को पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में पौने दो लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। वह बम बम भोले हर हर महादेव के जयघोष के साथ मणिकूट पर्वत श्रंखलाओं को गुंजायमान करते हुए प्राचीन शिवधाम पहुंचे।
 

more than 8 lacs devotee does Jalabhishek in this shiva temple
neelkanth mahadev

जलाभिषेक के लिए कांवड़िये देर रात से ही लाइनों में लगने शुरू हो गए थे। इस दौरान ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा। श्रावणमास की कांवड़ यात्रा में पहुंचने वाले शिवभक्तों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक आठ लाख से अधिक श्रद्धालु प्राचीन नीलकंठ धाम के दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
more than 8 lacs devotee does Jalabhishek in this shiva temple
neelkanth mahadev

शुक्रवार को तीर्थनगरी में शिवभक्त कांवड़ियों में गंगा में डुबकी लगाई और पैदल व यातायात मार्गों से होते हुए प्राचीन नीलकंठ धाम पहुंचे। उधर नीलकंठ में दर्शनार्थियों के लिए ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इस दौरान नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा।
 

विज्ञापन
more than 8 lacs devotee does Jalabhishek in this shiva temple
neelkanth mahadev
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला प्रदीप कुमार ने बताया कि शाम सात बजे तक 1,63,600 शिवभक्त जलाभिषेक कर चुके थे। जबकि अब तक नीलकंठ महादेव के दर्शन करने वाले शिवभक्तों की संख्या 8,65,160 पहुंच चुकी है।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed