फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, आखिर क्यों मोदी सरकार ने उत्तराखंड में खेला दलित कार्ड

Wed, 06 Jul 2016 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 06 Jul 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
modi government play dalit card in uttarakhand
narendra modi and amit shah - फोटो : Getty Images

उत्तराखंड में विवाद थामने, संतुलन साधने और युवा चेहरे को तरजीह देने की कोशिश में अल्मोड़ा से लोकसभा सांसद अजय टम्टा दिग्गजों से बाजी मार ले गये। पार्टी सूत्रों की माने तो संघ के साथ बेहतर तालमेल भी अजय टम्टा के काम आया है। अभी तक भगत सिंह कोश्यारी के समर्थक ही भगत दा के केंद्र में मंत्री बनाये जाने की उम्मीद लगाये बैठे थे।

जानिए, आखिर क्यों मोदी सरकार ने उत्तराखंड में खेला दलित कार्ड

modi government play dalit card in uttarakhand
amit shah - फोटो : amar ujala

भाजपा के साथ सबसे बड़ी मुसीबत यह भी है कि उत्तराखंड उसके लिए खासी बड़ी पहेली साबित हो रही है। हाल ही में प्रांतीय परिषद की बैठक में हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो यहां तक कह गये कि  उत्तराखंड में नहीं जीते तो क्या जीते। राष्ट्रपति शासन लगाने में नुकसान उठाने के बाद से ही भाजपा प्रदेश में बंधे-बंधाये फार्मूले से अलग हटने के लिए मजबूर भी हो गई थी।

जानिए, आखिर क्यों मोदी सरकार ने उत्तराखंड में खेला दलित कार्ड

modi government play dalit card in uttarakhand
ajay tamta

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी इस समय कुमाऊं से हैं। ऐसे में नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी को केंद्र में तरजीह देने पर गढ़वाल की उपेक्षा की तोहमत का खतरा भी था। दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थक भी संतुलन के लिहाज से उम्मीद लगाये बैठे थे। निशंक को ठीक चुनाव से पहले जगह देने पर कांग्रेस को बैठे-बिठाये एक मुद्दा देने का खतरा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, आखिर क्यों मोदी सरकार ने उत्तराखंड में खेला दलित कार्ड

modi government play dalit card in uttarakhand
ajay tamta

ऐसे में इस आपसी विवाद को थामने के लिए अजय टम्टा के हाथ बाजी जाने दी गई। दूसरी ओर, इस बहाने गढ़वाल और कुमाऊं के संतुलन को साधने की कोशिश भी की गई है। अब भाजपा के लिए गढ़वाल से चुनाव में चेहरा तलाश करना ज्यादा आसान भी हो सकता है। हालांकि भाजपा का एक खेमा यह भी कह रहा है कि मुख्यमंत्री हरीश रवत के सामने किसी चेहरे को प्रोजेक्ट करने से भाजपा शायद बचेगी।

विज्ञापन

जानिए, आखिर क्यों मोदी सरकार ने उत्तराखंड में खेला दलित कार्ड

modi government play dalit card in uttarakhand
pm modi

दूसरी ओर, अजय टम्टा को संघ की नजदीकी का फायदा भी मिला है। 2014 के लोक सभा चुनाव में अजय टम्टा को संघ के दबाव में टिकट मिलने का दावा किया जाता रहा है। यह कनेक्शन एक बार फिर से काम आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed