फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरीश रावत ने साधा निशाना कहा - ‘छात्र लाठी डंडों से चुप न हों, तो जैमर से चुप करवा दो’

Tue, 14 Jan 2020 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Jan 2020 11:24 AM IST
सार

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने उच्च शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
  • धन सिंह ने कहा, किसी पर कोई फैसला थोपा नहीं जाएगा

विज्ञापन
Mobile will be Ban in uttarakhand All degree colleges, harish rawat statement
हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कॉलेजों में जैमर लगाने के मामले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर निशाना साधा है। उधर, उच्च शिक्षा मंत्री का कहना है कि किसी पर कोई फैसला थोपा नहीं जाएगा। 


 

Mobile will be Ban in uttarakhand All degree colleges, harish rawat statement

रावत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ई लर्निंग पर जोर दे रहे हैं और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत कॉलेजों में जैमर लगवा रहे हैं। धन सिंह रावत ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि कॉलेजों में मोबाइल के साथ प्रवेश बैन होगा।
 

Mobile will be Ban in uttarakhand All degree colleges, harish rawat statement

ताकि कॉलेज में छात्रों का पढ़ाई में मन लगे। इसके लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो जैमर भी लगवाए जाएंगे। उनके इस बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा, मेरे छोटे भाई धन सिंह रावत बहुत पराक्रमी हैं। ये कॉलेजों मेें बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें तो नहीं दे रहे हैं, कहीं-कहीं शिक्षक भी नहीं दे रहे हैं, लेकिन जैमर जरूर लगवा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile will be Ban in uttarakhand All degree colleges, harish rawat statement

नौजवान यदि लाठी डंडों से चुप न हों तो फिर जैमर से चुप कराए जा सकते हैं। अच्छा फार्मूला है। उधर, धन सिंह रावत भी इस मामले में पलटवार करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि लाठी, डंडों से नौजवानों को चुप कराने का काम तो कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने किया।
 

विज्ञापन
Mobile will be Ban in uttarakhand All degree colleges, harish rawat statement

भाजपा सरकार अब तक दो दर्जन से अधिक बार छात्रों से सीधा संवाद कर चुकी है। जैमर और स्मार्ट फोन किसी पर भी थोपा नहीं जाएगा। 15 फरवरी के बाद छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों से बात की जाएगी और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed