{"_id":"5a76c1cd4f1c1bb1208b73f2","slug":"miracle-before-maha-shivaratri-2018-baba-amarnath-snow-shivling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि से पहले शिव के धाम में हुआ 'चमत्कार', अमरनाथ की तरह यहां भी विराजे 'बाबा बर्फानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि से पहले शिव के धाम में हुआ 'चमत्कार', अमरनाथ की तरह यहां भी विराजे 'बाबा बर्फानी'
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Feb 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
shiva
- फोटो : jagran.com
महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव के इस धाम में एक बार फिर से चमत्कार हुआ है। बाबा अमरनाथ की तरह यहां भी बाबा बर्फानी विराजमान हुए हैं।
Trending Videos
shiva
- फोटो : jagran.com
जी हां, यह बिल्कुल सच है। देवभूमि उत्तराखंड में भी एक गुफा में बर्फानी बाबा विराजमान हैं। यहां बर्फबारी के बाद गुफा में बर्फ का शिवलिंग बन गया है।
mana village
चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव नीति से कुछ दूरी पर नीति महादेव मंदिर में यह हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ ही सेना व भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान गुफा में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
शीतकाल के दौरान मंदिर के पास ही एक गुफा में बर्फ का शिवलिंग आकार लेता है। गुफा में शिवलिंग पर पहाड़ी से लगातार जलधारा गिरती रहती है।
विज्ञापन
niti
नीती के पूर्व प्रधान खीम सिंह खाती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई तकरीबन पांच फुट तक हो जाती है। वह बताते हैं कि बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है।