घर बनाने में पूरे जीवन भर की जमापूंजी लग जाती है, लेकिन अगर आपके पास ये कार्ड है तो आप अपना घर बनाकर मालामाल हो सकते हैं।
अगर पास है ये कार्ड तो अपना घर बनाकर हो जाइए मालामाल
जी हां, मनरेगा कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। यदि वह आवास विहीन हैं तो अपना घर बनाने के लिए अनुदानित धनराशि के अलावा उन्हें 95 दिन की मजदूरी भी मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वे में चिन्हित किए गए लोगों के मकान बनाने के लिए पहली किश्त जारी हो गई है। इसके तहत इस वर्ष 2204 मकान जिले भर में बनाए जाने हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत गणना के आधार पर आवास विहीन लोगों को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए केंद्र से तीन किश्त जारी की जाएंगी। मकान बनाने के लिए अनुदान देने के साथ ही मनरेगा कार्ड धारकों को अपना ही मकान बनाने की 95 दिन की मजदूरी भी मिलेगी।