Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्या 2021 : तड़के की हरिद्वार के घाटाें पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाई गंगा में श्रद्धा की डुबकी, तस्वीरें

Thu, 11 Feb 2021 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Feb 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
mauni amavasya 2021 : ganga bath starts in haridwar from early morning watch photos
मौनी अमावस्या गंगा स्नान - फोटो : ANI

धर्मनगरी हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु तड़के से ही पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर श्रद्धा और आस्था की पावन डुबकी लगाई। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। स्नान और गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दान किया। मान्यता है माघ महीने की अमावस्या पर गंगा स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 


 

Trending Videos
mauni amavasya 2021 : ganga bath starts in haridwar from early morning watch photos
मौनी अमावस्या गंगा स्नान - फोटो : ANI

कोविड के खतरे के बीच जिला प्रशासन ने जांच केंद्र बनाए हैं। श्रद्धालुओं की थर्मल जांच के साथ रैंडम सैम्पल लिए जा रहे हैं। हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की कड़ी निगरानी है। सिल्ट आने से गंगा का पानी काफी मटमैला है, बावजूद इसके श्रद्धालु आस्था के साथ स्नान कर रहे हैं।
 

mauni amavasya 2021 : ganga bath starts in haridwar from early morning watch photos
मौनी अमावस्या गंगा स्नान - फोटो : ANI

मौनी अमावस्या ध्यान, तप, साधना और आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। मौन व्रत कर साधना करने वाला ही मुनि बनता है। मौन से की गई साधना में मनका फेरना और होठों के जाप करना ज्यादा पुण्यदायी एवं प्रभावकारी माना गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
mauni amavasya 2021 : ganga bath starts in haridwar from early morning watch photos
मौनी अमावस्या गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखकर शिव एवं विष्णु की साधना करने से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या व्रत आंतरिक क्षमता बढ़ाने और संयम में रहना भी सिखाता है।
 

विज्ञापन
mauni amavasya 2021 : ganga bath starts in haridwar from early morning watch photos
मौनी अमावस्या गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

अमावस्या पतिव्रता स्त्रियों के लिए है महत्वपूर्ण है। आस्थावान महिलाएं गंगा में स्नान कर पीपल के वृक्ष पर धागा लपेटकर 108 परिक्रमा करती हैं। वहीं, दान इत्यादि कर फिर व्रत खोलती हैं। तपस्वी प्रात: काल से ही नित्य कर्म कर मौन साधना में लीन होकर ईष्ट के ध्यान में लीन हो जाते हैं। पूर्ण कुंभ 2021 में पड़ने वाले मौनी अमावस्या की विशेषता और बढ़ गई है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed