फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर घर आने वाला था शहीद राजेंद्र, अब तिरंगे में लिपटकर आएगा शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 26 Oct 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Fri, 26 Oct 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Martyr Rajendra parents crying badly and Think will come on diwali 2018
शहीद राजेंद्र सिंह

अनंतनाग हमले में शहीद राजेंद्र की कुछ दिन पहले ही परिजनों से बात हुई थी। वह दीपावली पर घर आने वाला थे। उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन कर दिया था। राजेंद्र के घर आने की बाट जोह रहे परिजनों को उनकी शहादत की सूचना मिली। इसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

Martyr Rajendra parents crying badly and Think will come on diwali 2018
शहीद राजेंद्र सिंह

बता दें कि गंगोलीहाट विकासखंड के बडेना (बुंगली) के वीर सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। बृहस्पतिवार को राजेंद्र के घायल होने की सूचना मिली थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से पर्यावरण बटालियन के जवानों ने राजेंद्र के घर पहुंचकर उनकी शहादत की सूचना दी।

Martyr Rajendra parents crying badly and Think will come on diwali 2018
शहीद राजेंद्र सिंह

राजेंद्र सिंह बुंगला (23) पुत्र चंद्र सिंह जाट रेजीमेंट (टीए) में सिपाही थे। वह वर्ष 2015 में भर्ती हुए थे। राजेंद्र दो माह पहले ही राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात हुए थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में राजेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। राजेंद्र की शहादत की खबर मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Rajendra parents crying badly and Think will come on diwali 2018
martyred jawan - फोटो : अमर उजाला

गांव के साथ ही आसपास के गांव के लोग शहीद के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। शहीद के पिता चंद्र सिंह माता मोहनी देवी के साथ ही बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार को बरेली से सैन्य वाहन से पिथौरागढ़ पहुंचेगा। पिथौरागढ़ से पार्थिव शरीर को बडेना गांव ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन
Martyr Rajendra parents crying badly and Think will come on diwali 2018
Encounter - फोटो : demo

उनकी बड़ी बहन रेखा देवी का विवाह हो चुका है। छोटी बहन सीमा ने इंटर पास किया है। सबसे छोटी बहन पूजा कक्षा 10 में पढ़ती है। राजेंद्र ने जीआईसी चहज से इंटर की पढ़ाई की थी।  बता दें कि 8 अगस्त 2017 को सुगड़ी निवासी पवन सुगड़ा आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed