{"_id":"5bd32397bdec22174b2c2952","slug":"bhadra-effect-on-karva-chauth-2018-auspicious-timing-for-see-moon-and-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ 2018: इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, सुहागिनें शुभ मुहूर्त में ही करें चंद्र दर्शन, वरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ 2018: इस समय तक रहेगा भद्रा का साया, सुहागिनें शुभ मुहूर्त में ही करें चंद्र दर्शन, वरना...
Fri, 26 Oct 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
karva
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करवाचौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। रखकर शाम के समय प्रदोष काल और मध्यरात्रि के दौरान भगवान शिव व माता पार्वती, भगवान गणेश, कुमार कार्तिकेय आदि देवताओं का पूजन करती हैं। इस दिन चंद्रमा का पूजन, दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके अपना व्रत खोलती हैं, लेकिन इस बार भद्रा का साया इस समय तक रहेगा।
2 of 6
moon
- फोटो : moon
करवाचौथ के दिन रात 7.38 बजे चंद्रोदय होगा, लेकिन भद्रा 7.58 बजे तक रहेगी। हालांकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रात 9 बजे तक रहेगा, ऐसे में रात 8 बजे से 9 बजे के बीच पूजन करना उत्तम और कल्याणकारी होगा। इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में होने के कारण कन्या, मिथुन, मकर, कुंभ, वृष औरतुला राशि की महिलाओं को पूजा का विशेष लाभ होगा।
3 of 6
karva
सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य के पर्व करवाचौथ पर सालों बाद तीन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी होने के कारण यह पर्व महिलाओं के लिए और भी शुभ हो गया है। इसके अलावा करीब 11 साल बाद करवाचौथ के दिन ग्रहों के ऐसे संयोग बन रहे हैं, जो राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग लेकर आ रहे हैं। इन तीन बड़े शुभ योगों की वजह से व्रत और पूजा के लिए करवाचौथ का दिन और खास हो जाएगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री व पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि मान्यता है कि इस अद्भुत महा संयोग के दौरान किया गया हर कार्य सफल होता है। इस दौरान की गई पूजा, व्रत का लाभ भी कई गुना अधिक हो जाता है। करवाचौथ वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।
विज्ञापन
5 of 6
kheer
इसके बाद मंत्र का उच्चारण करते हुए व्रत का संकल्प लें। दिन भर निर्जला व्रत रखें। दीवार पर गेरू से फलक बनाएं और भीगे चावलों को पीसकर घोल तैयार कर लें। इस घोल से फलक पर करवा का चित्र बनाएं। इसके बाद आठ पूरियों की अठावरी बनाएं। मीठे में हलवा या खीर बनाएं और पकवान भी तैयार करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।